Hindi Newsधर्म न्यूज़kumbh rashi mein shukra gochar on 5 February 2026 rashiyon horoscope zodiac effect
कुंभ राशि में 5 फरवरी में जाएंगे शुक्र, किन राशियों के लिए अलार्मिंग समय, पढ़ें किन 3 राशियों पर असर?

कुंभ राशि में 5 फरवरी में जाएंगे शुक्र, किन राशियों के लिए अलार्मिंग समय, पढ़ें किन 3 राशियों पर असर?

संक्षेप:

kumbh rashi mein shukra gochar: कुंभ राशि में शुक्र का गोचर गोने वाला है। शुक्र 5 फरवरी को रात पौने 9 बजे तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का गोचर बहुत जल्दी जल्दी होगा। दरअसल कुंभ राशि में आने के बाद 1 मार्च को शुक्र फिर राशि बदल लेंगे।

Feb 04, 2026 04:14 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कुंभ राशि में शुक्र का गोचर गोने वाला है। शुक्र 5 फरवरी को रात पौने 9 बजे तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का गोचर बहुत जल्दी जल्दी होगा। दरअसल कुंभ राशि में आने के बाद 1 मार्च को शुक्र फिर राशि बदल लेंगे। शुक्र 1 मार्च को गुरु की मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद शुक्र 26 मार्च को फिर मेष राशि में जाएंगे। ऐसे में कुंभ राशि के लिए शुक्र का आना दिक्कत वाला भी हो सकता है, क्योंकि शुक्र धन और वैभव के कारक हैं, तो आपके लिए सावधानियां भी जरूर रखनी होंगीं। आपको बता दें कि शुक्र तुला राशि में हैं, तो ये बैलेंस करके चलते हैं, रिलेशनशिप में अच्छे होते हैं। ऐसे लोग सुंदर, शांति रखने वाले होते हैं। जब शुक्र मेष राशि राशि में होते हैं, तो ये सीधे और अपने जुनून को पूरा करने वाले लोग होते हैं। जब शुक्र मीन में होते हैं, तो यह सपने दिखाते हैं और केयरिंग एनर्जी वाले होते हैं। ये लोग रोमांटिक, आर्टिस्टिक, अंडरस्टेंजिंग होते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किन राशियों पर होगा शुक्र का असर

शुक्र का गोचर कर्क राशि के लिए उतार-चढ़ाव ला सकता है। आपके काम नहीं बनेंगे, भाग्या का साथ कम ही मिलेगा और काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर से दिक्कतें आएंगी, आपको ऑफिस में नेगेटिविटी का सामना करना पड़ेगा। आपके लिए निवेश या कोई डील भी तनाव ला सकती हैं। इसलिए सीनियर्स से बनाकर रखें और अपनी वाणी को खास तौर पर कंट्रोल में रखें। मीन राशि के लिए शुक्र का गोचर बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस राशि वालों को पैसा खर्च करते समय सावधान रहना होगा। इस राशि के लोगों को हेल्थ पर खास ध्यान देना होगा और धन को भी सावधानी से संभालना होगा। आपका पैसा हेल्थ पर खर्च हो सकता है?

ये भी पढ़ें:शनि मीन में होंगे वक्री, जुलाई में साढ़ेसाती राशियों के लिए लाभ और हानि दोनों
ये भी पढ़ें:साल 2027 में शनि की साढ़ेसाती किसे करेगी परेशान, 3 राशियों के लिए कैसी होगी लाइफ

शुक्र को जानें कुंडली से
जिस जातक की जन्मकुण्डली में शुक्र नीचराशि कन्या का हो, यह किसी न किसी कारणवश निरन्तर दुःखी बना रहने वाला, विनोदी, कौतुकी, चतुर, पंडित और सब कलाओं में कुशल होता है। जिस लोगों की जन्मकुण्डली में शुक्र अपने चन्द्रमा के साथ है तो राशि सिंह या कर्क में बैठा ही, वह नौकरी करके अपनी धनार्जनकरने वाला और दुर्बुदि होता है।जिन लोगों की जन्मकुण्डली में शुक्र अपने मित्र ग्रहों बुध अथवा शनि की राशि कन्या, मिथुन, मकर या कुंभ में बैठा हो, वह गुणो, धनदान तथा बन्धु-बान्धवों को प्रिय होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं।वे यहां एस्ट्रोलॉजी सेक्शन और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता में 17 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में 10 साल से काम कर रही हैं। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम, सीसीएसयू से पीजी और भारतीय जनसंचार संस्थान से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। लाइव हिन्दुस्तान में धर्म में राशिफल, ग्रह-गोचर, अंकज्योतिष, व्रत-त्योहार पर गहराई से पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में भी करियर एजुकेशन की खबरें भी लिख रही हैं। आज तक वेबसाइट में करियर -एजुकेशन में भी तीन साल काम किया है। खाली समय में किताबें पढ़ना अच्छा लगता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!