Hindi Newsधर्म न्यूज़KUMBH RASHI mai SURYA GOCHAR Sun in Aquarius HOROSCOPE: Rashifal Sun Transit 2026
5 दिन बाद कुंभ राशि में राजा सूर्य का गोचर, सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, 3 राशियां रहें सावधान

5 दिन बाद कुंभ राशि में राजा सूर्य का गोचर, सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, 3 राशियां रहें सावधान

संक्षेप:

KUMBH RASHI mai SURYA GOCHAR 2026: सूर्य ग्रहों के राजा हैं। इस समय सूर्य मकर राशि में बैठे हुए हैं। बस कुछ ही दिनों में सूर्य का गोचर कुंभ राशि में होगा, जिससे कुछ राशियां बंपर लाभ पायेंगी तो कुछ की टेंशन भी बढ़ेगी। 

Feb 07, 2026 07:48 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

KUMBH RASHI mai SURYA GOCHAR, सूर्य गोचरज्योतिष शास्त्र में सूर्य का गोचर बेहद खास महत्व रखता है। सूर्य का राशि परिवर्तन हर महीने में एक बार ही होता है। सूर्य का गोचर होने से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव पड़ता है। सूर्य ग्रहों के राजा हैं। इस समय सूर्य शनि की मकर राशि में बैठे हुए हैं। बस कुछ ही दिनों में सूर्य का गोचर कुंभ राशि में होगा, जो शनि की ही राशि है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य का गोचर कुंभ राशि में 13 फरवरी के दिन सुबह में 04 बजकर 14 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं शनि की कुंभ राशि में सूर्य का गोचर होने से किन राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है और किन राशियों को सतर्क रहना होगा-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5 दिन बाद कुंभ राशि में राजा सूर्य का गोचर, सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, 3 राशियां रहें सावधान

मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य गोचर?

मिथुन राशि के लिए शनि की कुंभ राशि में सूर्य का गोचर होना बेहद शुभ माना जा रहा है। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है।जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं।

मेष राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य गोचर?

शनि की कुंभ राशि में सूर्य का गोचर होना मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

तुला राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य गोचर?

तुला राशि वालों के लिए शनि की कुंभ राशि में सूर्य का गोचर होना अच्छे मौके लेकर आया है। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे।

सिंह, मकर और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य गोचर?

ग्रहों के राजा सूर्य का कुंभ राशि में गोचर सिंह, मकर और मीन राशि के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। आपके काम में असंतुलन पैदा हो सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले दो बार सोचें। संतुलन बनाए रखना न भूलें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:8 फरवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:आज से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, 15 फरवरी तक बुध गोचर राहु के नक्षत्र में
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!