शनि की राशि में इस दिन होगा राहु गोचर, इन 3 राशियों को जबरदस्त फायदा

लाइव हिन्दुस्तान
share

राहु कुछ दिन में राशि परिवर्तन करेंगे और इसका लाभ 3 राशिओं को मिलेगा। राहु अभी कुभ राशि में हैं और इसके बाद शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। जानें इस बदलाव का असर किन 3 राशियों पर दिखेगा?

rahu gochar in shani rashi 2026
कुंभ राशि के बाद शनि की राशि में जाएंगे राहु।

ज्योतिष शास्त्र में शनि और राहु जैसे ग्रहों की स्थिति बहुत ही पावरफुल और महत्वपूर्ण मानी जाती है। जब भी इन ग्रहों से जुड़ी कोई हलचल होती है तो इसका असर बहुत गहरा होता है। हालांकि राहु और शनि का नाम सुनकर लोगों को बस डर ही लगता है लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। दरअसल कई बार स्थिति ऐसी बनती है कि ये ग्रह जिंदगी में ऐसा पॉजिटिव बदलाव लेकर आते हैं कि सब कुछ ट्रैक पर वापस आ जाता है। इस साल दिसंबर के महीने में राहु और शनि की चाल कुछ ऐसा ही बदलाव लाने जा रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार 5 दिसंबर को मकर राशि में राहु गोचर होगा। अब मकर शनि की राशि है। तो इस बदलाव में राहु के साथ-साथ शनि का भी असर दिखने वाला है। पंडित जी के अनुसार राहु इस वक्त कुंभ राशि में हैं और 5 दिसंबर के दिन शाम को 7:28 बजे राहु शनि की राशि में पहुंचेंगे। पंडित के अनुसार राहु का राशि परिवर्तन तीन राशियों को लाभ दे जाएगा। लाभ पाने वाली राशियों की लिस्ट में सिंह, वृश्चिक और मीन राशि है। जानिए आखिर इन राशियों को क्या-क्या लाभ मिलने वाला है?

शनि की राशि में राहु गोचर इन 3 राशियों को देगा लाभ-

सिंह राशि पर राहु और शनि का क्या असर पड़ेगा?

राहु का मकर राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए नए मौके लेकर आ सकता है। नौकरी में लंबे समय से जिस मौके का इंतजार था वो अब मिल सकता है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और इसी के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। किसी जरूरी फैसले को लेकर चल रही उलझन दूर होगी और इसी बीच कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। पुराने कामों का फायदा भी मिल सकता है। कुल मिलाकर ये समय आपके फेवर में रहेगा।

वृश्चिक राशि पर राहु और शनि का क्या असर पड़ेगा?

वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु का गोचर कई अटके हुए कामों को रफ्तार देगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से की गई किसी कोशिश का अच्छा नतीजा मिलने की संभावना है। पैसों से जुड़ी दिक्कत भी कम हो सकती हैं। किसी काम में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा और काम करने में मजा आएगा। हालांकि इस दौरान जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें और धैर्य बनाए रखें।

मीन राशि पर राहु और शनि का क्या असर पड़ेगा?

मीन राशि वालों के लिए राहु का राशि परिवर्तन राहत देने वाला हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से छुटकारा मिलेगा जिससे राहत मिलेगी। करियर के मामले में अच्छी न्यूज मिलने के संकेत है जिसका फायदा आगे भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मेहनत का सही रिजल्ट मिलने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कोई जरूरी काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। बस बड़े फैसले सोच-समझकर ही लें।

राहु गोचर का ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए करें ये उपाय

1. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। नियमित रूप से दीया जलाएं। ध्यान रखें कि इस दौरान सरसों के तेल ही का इस्तेमाल करें।

2. किसी के लिए भी मन में खराब बात ना लाएं।

3. बड़ों का सम्मान करें।

4. किसी के प्रति जलन का भाव ना रखें। ना ही किसी का अपमान करें। अपने अच्छे कर्मों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें।

5. जरूरतमंदों की सेवा करें। अपने सामर्थ्य के हिसाब से आज जितना कर सकते हैं उतना करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़शनि की राशि में इस दिन होगा राहु गोचर, इन 3 राशियों को जबरदस्त फायदा