Krishna Janmashtami date :जन्माष्टमी पर कब बन रहे भगवान कृष्ण के जन्म के जैसे संयोग,इस बार चंद्रमा वृषभ राशि में

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Krishna Janmashtami date and time in india:हर साल भद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार भी 26 अगस्त को श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी का पर्व भारत समेत पूरी दुनिया में धूम-धाम से मनाया जाएगा।

Krishna Janmashtami

हर साल भद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार भी 26 अगस्त को श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी का पर्व भारत समेत पूरी दुनिया में धूम-धाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के महापर्व पर मंदिरों में बाल गोपाल का जन्म होता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं। जन्माष्टमी पर्व से पहले आपको इस पर्व में अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, पारण का समय, पूजा का मुहूर्त आदि के बारे में जानकारी भी ले लेनीचाहिए। यहां आप जन्माष्टमी के दिन का पंचांग पढ़ सकते हैं। 

जन्माष्टमी का पंचांग
जन्माष्टमी तिथि 26 अगस्त को 3.39 तड़के शुरू होगी। अगले दिन 27 अगस्त को रात 2.29 तक रहेगी। आपको बता दें कि इस दिन अगर चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं, तो 11.07 मिनट पर चंद्र दर्शन होंगे। निशित पूजा अगस्त 11.26 मिनट की रात से 27 अगस्त 12.11 की रात की जा सकती हैं। व्रत का पारण 27 अगस्त को रात 3.38 मिनट पर कर सकते हैं। यह व्रत रोहिणी नक्षत्र में किया जाता है। इसलिए 26 अगस्त को 3.55 मिनट पर रोहिणी न7त्र शुरू होगा और 27 अगस्त तो दोपहर 3.38 मिनट तक रहेगा।

बन रहें भगवान कृष्ण के जन्म जैसे संयोग
 जन्माष्टमी के दिन कई शुभ संयोग मिल रहे हैं। कई संयोग तो ऐसे हैं, जो भगवान कृष्ण के जन्म के समय बने थे। इस साल भी 26 अगस्त की रात को ये संयोग मिल रहे हैं। पहला रोहिणी नक्षत्र का संयोग, क्योंकि भगवान कृष्ण का जन्म भी इसी नक्षत्र में हुआ था।इसके बाद अष्टमी तिथि का संयोग भी मिल रहा है , भगवान कृष्ण भादों की अष्टमी तिथ को ही जन्में थे। इसके अलावा इस बार चंद्रमा वृषभ राशि में है और भगवान कृष्ण का जन्म भी वृषभ राशि में हुआ था। इस बार भी जन्माष्टमी दो दिन मनाई जोगी। उदयातिथि होने के कारण व्रत 26 अगस्त, 2024 सोमवार के दिन रखा जाएगा।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़जन्माष्टमी पर बन रहे भगवान कृष्ण के जन्म के जैसे संयोग, इस बार चंद्रमा वृषभ राशि