Khatu Shyam Mela: 28 फरवरी तक चलेगा खाटूधाम में लक्खी मेला, इस बार का नजारा है बेहद खास
राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी में लक्खी फाल्गुन मेला शुरू होते ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। जयपुर, सीकर, जयपुर सहित देशभर से लाखों श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए बाबा श्याम के दरबार पहुंच रहे हैं। इस बार मेला 21 से 28 फरवरी तक कुल 8 दिनों तक चलेगा।

Khatu Shyam Mela 2026: राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी में लक्खी फाल्गुन मेला शुरू होते ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। मेले का औपचारिक शुभारंभ होने से पहले ही रींगस से खाटू जाने वाला मार्ग 'जय श्री श्याम' के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा है। जयपुर, सीकर, जयपुर सहित देशभर से लाखों श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए बाबा श्याम के दरबार पहुंच रहे हैं। इस बार मेला 21 से 28 फरवरी तक कुल 8 दिनों तक चलेगा।
मेले की तिथियां
फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से पहले शुरू होने वाला यह मेला 2026 में 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित हो रहा है। आयोजकों और अधिकारियों के अनुसार इस बार करीब 28 से 35 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। मंदिर तक पहुंचने के लिए अंतिम 5 से 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। मेले में 24 घंटे पट खुले रहेंगे, जिससे भक्तों को सुविधा होगी।
मंदिर परिसर की खास सजावट
इस बार मंदिर परिसर को जगन्नाथपुरी और 12 ज्योतिर्लिंग की थीम पर सजाया गया है। सिंह द्वार पर ज्योतिर्लिंगों की विशेष सजावट की गई है। मंदिर को लाल और सफेद कपड़ों से बांधा गया है। पूरा परिसर भक्तों के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज रहा है। सजावट इतनी मनोरम है कि भक्तों का मन ठहर सा जाता है।
17 किमी पैदल कॉरिडोर और सुविधाएं
दर्शन के लिए 14 लाइनें बनाई गई हैं। रींगस रोड से आने वाले भक्तों को नगरपालिका के पास मुख्य प्रवेश द्वार से चारण मैदान होते हुए लखदातार मैदान में पहुंचना होगा। दांतारामगढ़ रोड से आने वाले भक्त लाला मांगीराम धर्मशाला के पास से जिगजैग में प्रवेश कर लखदातार मैदान तक पहुंचेंगे। दर्शन के बाद 2 एग्जिट पॉइंट बनाए गए हैं। दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अलग लाइन और व्हीलचेयर व्यवस्था है। VIP दर्शन पूरी तरह बंद रखा गया है।
सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था
मेले को 22 मुख्य सेक्टर और 350 सब-सेक्टर में बांटा गया है। 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। सीसीटीवी से रीयल-टाइम निगरानी हो रही है। 12 पुलिस सहायता बूथ बनाए गए हैं। छोटे और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग हैं – 52 बीघा (पीला), सांवलपुरा (हरा), लामिया रोड (नीला), दातारामगढ़ (गुलाबी)। दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए अलग लाइन और व्हीलचेयर व्यवस्था है।
खाटू श्याम मेला इस बार भी श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम बन गया है। लाखों भक्त बाबा श्याम के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
लेखक के बारे में
Navaneet Rathaurसंक्षिप्त विवरण
नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो परिचय और अनुभव
डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष


