अगले 60 दिन तक 5 राशियों के फेवर में होगा भाग्य, केतु गोचर कराएगा अचानक धन लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
share

Ketu Transit 2026: केतु इस वक्त मघा नक्षत्र में हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार इस गोचर से कुल 5 राशियों को लाभ मिलने वाला है। जानिए आखिर आज से अगले 60 दिन तक किन राशियों को अचानक से लाभ मिलने के संकेत हैं।

Ketu Rashifal Transit 2026 for 60 days Sudden Gain 5 Rashi ko Dhan Labh Ketu Gochar
अगले 60 दिन 5 राशियों को हो सकता है अचानक धन लाभ, केतु गोचर से होगा कमाल

KETU Transit Horoscope 2026: साल 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है और बचे हुए कुछ महीने महत्वपूर्ण गोचर होने वाले हैं और कुछ हाल ही में हुए हैं। केतु इन दिनों सूर्य की सिंह राशि में गोचर कर रहेहैं। इसी के साथ केतु का गोचर इस वक्त स्वंय के ही मघा नक्षत्र में हो रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार मघा नक्षत्र के ही अलग-अलग पद में केतु इस साल 5 दिसंबर तक गोचर करने वाले हैं। इस दौरान केतु के गोचर से मेष, सिंह और धनु राशि समेत कुल 5 राशियों को इसका लाभ मिलेगा। पंडित जी के अनुसार जानें कि इन राशियों की जिंदगी में किस तरह के बदलाव आने वाले हैं?

केतु गोचर से 5 राशियों को अगले 60 दिन तक मिलेगा लाभ:

मेष राशि:

केतु की स्थिति में बदलाव से मेष राशि वालों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस नक्षत्र गोचर का खूब लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। धन लाभ के संकेत मिलेंगे। आगे चलकर ये स्थिति और भी मजबूत होती जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को भी खूब लाभ मिलेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिलने से चीजें सही दिशा में आगे जाएंगी। कुल मिलाकर केतु गोचर मेष राशि की स्थिति को बदलेगा।

सिंह राशि:

मघा नक्षत्र में केतु का होना सिंह राशि वालों के लिए सोने पर सुहागा जैसा है। आने वाले 60 दिनों के अंदर सिंह राशि वालों को करियर में चीजें पॉजिटिव दिशा में आगे बढ़ती दिखेंगी। नौकरी में प्रमोशन के चांस बनेंगे। ऐसे में पैसों की स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। अगर कुछ तनाव की स्थिति रही है या फिर बात-बात पर चिंता होती रही है तो ये चीजें अब धीरे-धीरे खत्म होंगी। धीरे-धीरे सारे काम बनते दिखेंगे तो मन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि:

अगले 60 दिन तक वृश्चिक राशि वालों को मुश्किलें कम होती दिखेंगी। धन लाभ होगा। जिससे मन खुश रहने वाला है। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगले कुछ दिन भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलता दिखेगा। अगर किसी फैसले को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई थी तो चीजें क्लियर होंगी और मन शांत रहेगा।

धनु राशि:

केतु की बदलती चाल धनु राशि वालों की जिंदगी को ट्रैक पर वापस लेकर आएगी। कोर्ट-कचहरी का मामला अगर बीते कुछ समय से परेशान करता आया है तो धीरे-धीरे चीजें फेवर में आती दिखेंगी। घर में खुशहाली आएगी तो मन खुश रहेगा। अचानक से कहीं से अटका हुआ पैसा मिलने के संकेत मिल सकते हैं। काम मन मुताबिक आगे बढ़ेगा। धीरे-धीरे कॉन्फिडेंस भी आएगा।

मीन राशि:

अगले 60 दिन मीन राशि वालों के लिए बेहद ही खास होंगे। बिजनेस से जुड़े मामलों में मीन राशि के जातकों को लाभ मिलने के चांस हैं। काम आगे बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई डील मिल सकती है जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। वहीं रिश्तों के मामले में भी चीजें सुधरती दिखेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगले 60 दिन तक 5 राशियों के फेवर में होगा भाग्य, केतु गोचर से महालाभ