केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026: दिसंबर तक इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, काम और धन पर असर

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: 29 मार्च 2026 से केतु ने अपनी स्थिति बदली है। अब यह मघा नक्षत्र में आ गए हैं और 5 दिसंबर तक यहीं रहने वाले हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार केतु का असर धीरे-धीरे दिखता है, लेकिन जब दिखता है तो सीधा असर व्यक्ति के जीवन में पड़ता है।

केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026: दिसंबर तक इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, काम और धन पर असर

29 मार्च 2026 से केतु ने अपनी स्थिति बदली है। अब यह मघा नक्षत्र में आ गए हैं और 5 दिसंबर तक यहीं रहने वाले हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार केतु का असर धीरे-धीरे दिखता है, लेकिन जब दिखता है तो सीधा असर व्यक्ति के जीवन में पड़ता है। इस दौरान कुछ राशियों को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होगी। खासकर पैसा, काम और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। इस दौराना कुछ राशि वालों के लिए छोटी गलती भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लेना ही सही रहेगा।

आइए जानते हैं, किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी-

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा सावधानी वाला है। किसी भी नए व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। कामकाज में भी दूसरों की बातों में आकर फैसला लेने से बचें। खुद देखकर, समझकर ही आगे बढ़ें। निवेश करने का प्लान है तो अभी रुकना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में किया गया काम नुकसान दे सकता है। सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें। छोटी परेशानी को नजरअंदाज करना आगे भारी पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए पैसा और काम दोनों में दबाव दिख सकता है। कर्ज, उधार या निवेश को लेकर दिक्कत आ सकती है। अगर पहले से पैसा कहीं लगा है तो उस पर नजर बनाए रखें। पढ़ाई करने वालों के लिए भी समय आसान नहीं है। ध्यान भटक सकता है। घर में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। ऐसे में बहस से बचना ही बेहतर रहेगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा, लेकिन पैसों के मामले में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कमाई में रुकावट आ सकती है या खर्च अचानक बढ़ सकते हैं।प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें। कोई भी कागज या डील बिना देखे साइन न करें। रिश्तों में भी थोड़ी दूरी आ सकती है। पार्टनर के साथ बात साफ रखें, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है।

इस दौरान क्या करें-

  • इस समय सबसे जरूरी है कि आप अपने फैसलों पर ध्यान दें।
  • बिना सोचे-समझे कोई बड़ा कदम न उठाएं।
  • खर्च को कंट्रोल में रखें।
  • रिश्तों में सीधी बात करें, बात दबाकर न रखें।
  • सेहत का ध्यान रखें, खासकर अगर पहले से कोई दिक्कत है।
  • इस समय पूजा-पाठ करें और मंत्र जाप भी करें। “ॐ केतवे नमः” का जाप और जरूरतमंदों को मदद देना अच्छा माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!