30 जून को केतु का बड़ा गोचर, महीना खत्म होते-होते 4 राशियों पर खुशियों की बारिश, करें आसान उपाय
Ketu Gochar in Magha Nakshatra 2026: 30 जून को मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में केतु का गोचर होगा। इस गोचर से कुल चार राशियों को लाभ मिलेगा। कुछ आसान उपाय से ये गोचर और भी अच्छा लाभ दे जाएगा।

30 जून को केतु मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करने वाले हैं। इस परिवर्तन का लाभ मेष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि को मिलेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इस गोचर को काफी खास माना जाता है। केतु की स्थिति जब भी बदलती है तो उसका कुछ ना कुछ असर हर एक राशि पर देखने को मिलता है। वहीं इस महीने के खत्म होते-होते चारों राशियों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। केतु और मघा नक्षत्र का ये योग करियर से लेकर बिजनेस और पैसों से जुड़े मामलों में राहत दिलाएगा।
मघा नक्षत्र होता है खास
ज्योतिष शास्त्र में इस नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे मान-सम्मान, तरक्की और लीडरशिप से जोड़कर देखा जाता है। इसका संबंध पूर्वजों और परिवार की परंपराओं से जुड़ा माना जाता है। इन नक्षत्र के योग में लोगों को आगे बढ़ने का मोटिवेशन मिलता है और हर जरूरी काम आसानी से बनता भी जाता है।
मेष राशि
मघा नक्षत्र में केतु का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बनेगी। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऐसे में करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा और कुल मिलाकर ये गोचर आपकी जिंदगी को सही ट्रैक पर लेकर आएगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है।
सिंह राशि
अगर आपकी राशि सिंह है तो आने वाले समय में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सिंह राशि के जातकों के लिए 30 जून के बाद का समय बहुत ही लकी माना जा रहा है। नए मौके मिलेंगे। हर काम में सफल होंगे। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कई काम आपके फेवर में पूरे होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए ये गोचर भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित होगा। लंबे समय से किए की जा रही कोशिशों का अच्छा रिजल्ट अब आना शुरू होगा। निवेश करेंगे तो मुनाफा जरूर मिलेगा। बस कोई भी फैसला करने से पहले उस पर विचार जरूर करें। इसी के साथ आपको आने वाले दिनों में आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए ये समय करियर और बिजनेस के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उन्हें जून खत्म होते-होते अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं। आपकी योजनाएं धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ेंगी। कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की पूरी संभावना है।
करें ये आसान उपाय
मघा नक्षत्र में केतु का प्रभाव होने के दौरान कुछ आसान से उपाय करने पर शुभ फल मिलता है। रोज सुबह स्नान करके भगवान गणेश और पितरों को याद करें। वहीं शनिवार या मंगलवार के दिन जरूरतमंद लोगों को दान करें। पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाने से भी लाभ मिलेगा। ॐ कें केतवे नमः मंत्र का 108 बार जाप करने से लाभ मिलेगा। बड़ों का सम्मान करें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


