Hindi Newsधर्म न्यूज़Kedarnath dham closing date and time 23 october 2025 kedarnath dham ke kapat kab band hote hai
कल भाई दूज पर बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट, यहां होगी बाबा की छह महीने तक शीतकालीन पूजा

कल भाई दूज पर बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट, यहां होगी बाबा की छह महीने तक शीतकालीन पूजा

संक्षेप: Kedarnath dham kab aur kitne baje band hoga: इस बार केदारनाथ मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया (2 मई 2025) को भक्तों के लिए खोले गए थे। मंदिर के कपाट खुलने की तारीख महाशिवरात्रि के दिन घोषित की गई थी। जानें अब भाई दूज पर केदारनाथ मंदिर के कपाट कितने बजे बंद होंगे।

Wed, 22 Oct 2025 07:26 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग, संवाददाता
share Share
Follow Us on

Kedarnath dham closing date 2025: केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर 23 अक्टूबर 2025, बुधवार को सुबह 8:30 मिनट पर बंद होंगे। इससे पहले भगवान शिव की समाधि पूजा की जाएगी। बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह समाधि पूजा के बाद विधि-विधान से कपाट बंद कर डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बदरी-केदार मंदिर समिति के अनुसार मध्य रात्रि से सुबह 4 बजे तक आम भक्त दर्शन करेंगे। इसके बाद पुन: 5 बजे से 6 बजे तक भगवान की समाधि पूजा की जाएगी। जिसमें बाबा केदार के स्वयंभू लिंग को भस्म, अनाज, फल, फूल, रुद्राक्ष, सफेद कपड़ा आदि से ढक दिया जाएगा। ठीक 6 बजे गर्भ गृह का द्वार बंद किया जाएगा। जबकि सुबह साढ़े 8 बजे परम्परानुसार पूर्वी द्वार (मुख्य द्वार) बंद कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:भाई दूज कब है? जानें तिलक करने का उत्तम मुहूर्त व विधि

भगवान शिव की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष रिकार्ड यात्री केदारनाथ आए हैं।

यहां होगी बाबा की छह महीने तक शीतकालीन पूजा-

बाबा केदार की चल विग्रह डोली 23 अक्तूबर को केदारनाथ से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए रामपुर पहुंचेगी। जबकि 24 अक्तूबर को दूसरे पड़ाव गुप्तकाशी पहुंचेगी। 25 अक्तूबर को बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी, जहां भगवान की छह महीने तक शीतकालीन पूजा अर्चना की जाएगी।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी खबरें देखती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वालीं सौम्या ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में पीजी किया है। अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित एक लोकल न्यूज पोर्टल से की और उसके बाद जनसत्ता, क्विंट हिंदी और जी न्यूज होते हुए पिछले चार सालों से लाइव हिन्दुस्तान में हैं। सौम्या पत्रकारिता जगत में पिछले सात सालों से कार्यरत हैं। नई जगहों पर घूमना, भजन सुनना और नए लोगों से जुड़ना बहुत पसंद है। बाकी वक्त बेटी के साथ सपने देखने में बीतता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!