
Indresh Upadhyay Wedding: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की बारात जयपुर के लिए हुई रवाना, कल शिप्रा संग लेंगे सात फेरे
Katha Vachak Indresh Upadhyay Wedding Details: वृंदावन के जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय कल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी बारात जयपुर के लिए रवाना हो चुकी है। उनकी शादी की रस्मों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
Katha Vachak Indresh Upadhyay and Shipra Wedding: शादियों का सीजन पूरे जोरों-शोरों पर है। हर दिन शादियां हो रही हैं और इसी कड़ी में अब वृंदावन के जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय भी जुड़ने वाले हैं। इंद्रेश उपाध्याय भी अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी कथाओं और भजन से लोगों का मन मोह लेने वाले इंद्रेश उपाध्याय 5 दिंसबर को जयपुर में सात फेरे लेंगे। इनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है।
शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और अब सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियोज की बौछार सी आ गई है। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शिप्रा संग शादी करने वाले हैं जोकि हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं। उमीद जताई जा रही है कि दोनों की शादी में कई बड़े नामी-गिरामी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। वहीं बीते दिनों ही राजसी ठाट-बाट के साथ इंद्रेश उपाध्याय की बारात वृंदावन से निकल चुकी है।
जयपुर से रवाना हो चुकी है बारात
इंद्रेश उपाध्याय के प्री-वेडिंग फंक्शन की रस्में वृंदावन में ही पूरी हो चुकी हैं। हल्दी से लेकर संगीत सेरेमनी का आयोजन बीते दिनों ही पूरा हुआ है। इस दौरान इंद्रेश उपाध्याय के करीबी दोस्त और परिवार के लोग इन रस्मों में शामिल हुए हैं। वहीं बीते दिनों ही उनकी बारात वृंदावन से जयपुर के लिए निकल चुकी है। बारात में राजसी ठाट-बाट खूब देखने को मिला। इस दौरान हाथी-घोड़े भी नजर आएं। बात की जाए शादी के मुहूर्त की तो रिपोर्ट्स की मानें तो इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा कल यानी 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे के बाद सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में वैदित रीति-रिवाजों से पूरी होने वाली हैं।
कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय होने वाली दुल्हनिया शिप्रा?
हर कोई जानना चाहता है कि इंद्रेश उपाध्याय की शादी जिससे हो रही है वो कौन है? जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि शिप्रा हरियाणा की हैं। वो पंडित हरेंद्र शर्मा की बेटी हैं। हरेंद शर्मा पहले डीपीएस भी रह चुके हैं। शिप्रा और इंद्रेश उपाध्याय के परिवार की जान-पहचान काफी पुरानी है। इन दिनों शिप्रा का पूरा परिवार अमृतसर में रहता है। वहीं बात की जाए शादी में आने वाले मेहमानों की तो देश-विदेश से कई नामी-गिरामी लोग वर-वधु को अपना आशीर्वाद देने के लिए आने वाले हैं।





