Karwa Chauth Moon: करवा चौथ पर चांद न दिखने पर कैसे तोड़ें व्रत?

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

  • Karwa Chauth 2024 Puja : करवा चौथ का व्रत बिना चंद्र दर्शन के पूरा नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर करवा चौथ के दिन आपको चांद दिखाई न दे तो इस विधि से पूजा समाप्त कर व्रत का पारण किया जा सकता है -

Karwa Chauth Moon: करवा चौथ पर चांद न दिखने पर कैसे तोड़ें व्रत?

Karwa Chauth 2024 Pooja : हर साल महिलाएं अपने सुहाग को सही सलामत बनाए रखने के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। इस बार रविवार, 20 अक्टूबर को ये व्रत रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत बिना चंद्र दर्शन के पूर्ण नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर करवा चौथ के दिन आपको चांद न दिखे तो इस विधि से पूजा समाप्त कर करवा चौथ व्रत का पारण करें-

कब निकलेगा चांद?

इस साल करवा चौथ के दिन चंद्रमा का उदय पंचांग अनुसार, 7 बजकर 54 मिनट पर हो जाएगा। वहीं, शहर अनुसार समय में कुछ अंतर हो सकता है।

करवा चौथ पर चांद न दिखने पर कैसे तोड़ें व्रत?

1. भगवान शिव की फोटो के जरिए उनकेमस्तक पर विराजमान चंद्र देवके दर्शन कर सकते हैं। फिर चंद्रमा की पूजा करके अपनी मनोकामना कहें और क्षमा याचना करें।

2. अगर आपको चंद्रमानजर न आए तब भी शुभ मुहूर्त में ही पूजा करें। इसके लिए चौकी परलाल या पीलाकपड़ा बिचाएं। फिरचावल से चांद की आकृति बनाएं। ओम चतुर्थ चंद्राय नम: मंत्र का जाप कर चंद्रमा का आह्नान करने के बाद विधि-विधान से व्रत पूरा करें।

3. चांद के दर्शन न होने पर थाली में चावल लेकर उसे चांद का आकार देकर अर्घ्य दें।

4. अपने प्रियजनों से चंद्रमा निकलने का समय पूछें और उसके बाद उस दिशा में मुंह करके अपनी पूजा करें और चंद्र देव से क्षमा याचना करें।

5. जिस क्षेत्र में चंद्रमा दिख गया हो वहां से तस्वीर मंगवाकर उसके दर्शन कर महिलाएं व्रत खोल सकती हैं।

6. अगर चांद न दिखे तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर व्रत तोड़ें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!