Hindi Newsधर्म न्यूज़Karwa Chauth 2024 reason behind using only clay karwa for karwa chauth pooja
करवा चौथ पर मिट्टी के करवे से क्यों दिया जाता है अर्घ्य?

करवा चौथ पर मिट्टी के करवे से क्यों दिया जाता है अर्घ्य?

संक्षेप:
  • Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ का व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सुहाग की सलामती और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ती हैं।

Wed, 16 Oct 2024 07:48 PMArti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Karwa Chauth 2024 : हिंदू धर्म में करवाचौथ व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन का सुहागिन महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह पर्व कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा जाएगा। महिलाएं इस दिन पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रदेव को जल अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए मिट्टी के करवे का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन चंद्रदेव को जल अर्घ्य देने के लिए केवल मिट्टी के करवे का ही क्यों इस्तेमाल किया जाता है और किसी अन्य धातु के बर्तन का उपयोग क्यों नहीं होता है?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करवा चौथ पर मिट्टी के करवे से क्यों दिया जाता है अर्घ्य?

मिट्टी के करवे का निर्माण मिट्टी, जल, वायु,अग्नि,आकाश समेत पांच तत्वों से मिलकर होता है। मानव शरीर भी पांच तत्वों से मिलकर बना है। यह शुद्धता का प्रतीक भी माना जाता है। बता दें कि करवा का निर्माण मिट्टी को जल में भिगोकर किया जाता है। इसके बाद हवा और धूप के माध्यम से सुखाया जाता है। अग्नि में पकाया जाता है। इस तरह से पंच तत्वों से करवे का निर्माण होता है। इसलिए करवा चौथ में मिट्टी के करवे से अर्घ्य दिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसके उपयोग से ब्रह्मा जी का आशीर्वाद मिलती है और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। मिट्टी के करवे से जल अर्घ्य देने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब माता सीता और माता द्रौपदी ने जब करवा चौथ व्रत किया था, तब उन्होंने में भी मिट्टी के करवे का इस्तेमाल किया था।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Arti Tripathi

लेखक के बारे में

Arti Tripathi
आरती त्रिपाठी लाइव हिन्दुस्तान की कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह धर्म और करियर से जुड़ी खबरें देखती हैं। आरती उत्तर प्रदेश राज्य के गोण्डा शहर की रहने वाली हैं। आरती ने भारतीय जनसंचार संस्थान से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और उन्हें इस संस्थान में आई.आई.एम.सी. पुरस्कार भी सम्मानित किया गया है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी की भी छात्रा रही हैं। अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है और पिछले 2 वर्षों से इसी संस्थान से जुड़ी हुई हैं। लाइव हिन्दुस्तान में धर्म-करियर के अलावा मनोरंजन, लाइफस्टाइल,फैशन, ट्रेंडिंग टीम का हिस्सा रहीं हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!