Karwa Chauth ka Chand: करवा चौथ पर चांद कितने बजे निकलेगा? जानें पूजा-विधि व मुहूर्त

Oct 20, 2024 07:17 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

  • Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ के दिन व्रत में चंद्रमा की विशेष तौर पर पूजा की जाती है। सुहाग की दीर्घायु की कामना हेतु इस दिन विधिवत माता पार्वती, गणेश जी एवं करवा माता की पूजा की जाती है। जानें मुहूर्त व विधि-

Karwa Chauth ka Chand: करवा चौथ पर चांद कितने बजे निकलेगा? जानें पूजा-विधि व मुहूर्त

Karwa Chauth 2024: हिन्दू धर्म में कार्तिक माह में करवा चौथ मनाया जाता है। इस बार यह व्रत 20 अक्टूबर को पड़ रहा है। करवा चौथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। परंपरागत रूप से महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए दिनभर निर्जल उपवास रखती हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत में चंद्रमा की विशेष तौर पर पूजा की जाती है। सुहाग की दीर्घायु की कामना हेतु इस दिन विधिवत मां पार्वती, गणेश जी एवं करवा माता की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन चांद कब निकलेगा, पूजा का मुहूर्त व विधि-

करवा चौथ पर चांद कितने बजे निकलेगा?

आचार्य नवीनचंद्र मिश्र वैदिक के अनुसार, रविवार की देर शाम 7.22 बजे चांद उदय होंगे। वहीं, शहर अनुसार, चांद निकलने के टाइम में कुछ देर का फर्क हो सकता है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त: करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ पूजा-विधि

1. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें

2. मंदिर और घर की साफ-सफाई करें

3. सभी देवी-देवताओं की विधि-विधान पूजा करें

4. करवा चौथ व्रत रखने का संकल्प लें

5. संध्या के समय शुभ मुहूर्त में करवा चौथ की व्रत कथा का पाठ करें

6. फिर चंद्रमा की पूजा करें

7. चंद्र दर्शन करने के बाद अर्घ्य दें

8. पति को छलनी से देखकर आरती उतारें

9. फिर पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत पारण किया जाता है।

आचार्य नवीन चंद्र मिश्र वैदिक के अनुसार, कार्तिक कृष्ण चौथ व्रत को संकष्टी गणेश चौथ व्रत भी कहते हैं। इस व्रत के प्रधान देवता श्री गणेश हैं। व्रत में पूजन के बाद उड़द और घी से होम करने का विधान है। गणपति को लड्डु का भोग लगाना चाहिए। गणपति पूजन में तुलसी का प्रयोग उचित नहीं है। जबकि दुभ्भी (घास) और बेलपत्र गणेश पर जरूर चढ़ाना चाहिए। आचार्य ने कहा कि लोकाचार के अंतर्गत चांद को चलनी से देखने और पति के हाथ से जल पीने की परंपरा है। श्री गणेश मंत्र का जाप और गणपति अथर्वशीर्ष पाठ कर गणेश से दसों दिशाओं से रक्षा करने की कामना करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!