कर्क में उच्च के गुरु और मीन में शनि वक्री, अगले 3 महीने इन 3 राशियों के लिए रहेंगे बेहद खास
ग्रहों की स्थिति के अनुसार अगस्त से अक्टूबर 2026 तक का समय मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों के लिए खास रह सकता है। गुरु 31 अक्टूबर तक कर्क राशि में रहेंगे, जिसे वैदिक ज्योतिष में उनकी उच्च राशि माना जाता है। वहीं शनि 11 दिसंबर तक मीन राशि में वक्री रहेंगे।

ग्रहों की चाल के लिहाज से आने वाले कुछ महीने तीन राशियों के लिए खास रह सकते हैं। गुरु इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु 2 जून 2026 को कर्क राशि में पहुंचे थे और 31 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। कर्क गुरु की उच्च राशि मानी जाती है। वहीं शनि 27 जुलाई से मीन राशि में वक्री हैं और 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे। गुरु और शनि की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति और कामकाज में बदलाव के संकेत दे रही है। खासतौर पर मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों के लिए अगले कुछ महीने अवसर लेकर आ सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर धन से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण है। गुरु आपकी राशि से दूसरे भाव में हैं, जिसे धन, बचत और परिवार से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आने वाले महीनों में आमदनी बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को वेतन बढ़ने, नई जिम्मेदारी मिलने या बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद बन सकती है। जो लोग नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबारियों के लिए पुराने संपर्कों से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की स्थिति बन सकती है। हालांकि इस दौरान खर्च बढ़ाने के बजाय बचत पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर लाभ भाव में हो रहा है। ज्योतिष में 11वां भाव आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा माना जाता है। इसलिए आने वाले महीनों में आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने प्रोजेक्ट या संपर्क से फायदा मिलने की संभावना है। कारोबार करने वालों को नए ग्राहक और काम मिल सकते हैं। लंबे समय से किसी आर्थिक लाभ का इंतजार कर रहे हैं तो परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं। शनि की स्थिति आपको मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रही है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अगले कुछ महीने करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेंगे। गुरु कर्क राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से 10वें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। 10वां भाव नौकरी, करियर, पद और प्रतिष्ठा से संबंधित माना जाता है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। प्रमोशन, पद में बदलाव या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। जिन लोगों ने लंबे समय से किसी बेहतर मौके का इंतजार किया है, उन्हें आने वाले महीनों में अच्छी खबर मिल सकती है। शनि का मीन राशि में वक्री होना नौकरी में प्रतिस्पर्धा और मेहनत बढ़ा सकता है, लेकिन लगातार प्रयास करने वालों को इसका फायदा भी मिल सकता है।
कब तक रहेगा यह प्रभाव?
गुरु 31 अक्टूबर 2026 तक कर्क राशि में रहेंगे। इसलिए अगस्त से अक्टूबर के बीच इन राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके बाद गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


