कन्या राशिफल 4 जून 2026:कन्या राशि वाले आज इमोशनल होने से बचें, लवलाइफ और हेल्थ पर हो सकता है असर

Pandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान
share

Virgo Horoscope today:आज का दिन कन्या राशिफल  वालों के लिए अच्छा है। इमोशनली चीजों को समझेंगे तो लवलाइफ में भी अच्छे रहेंगे और हेल्थ के लिहाज से भी सही करेंगे। पढ़ें कैसा है आपका दिन

कन्या राशिफल 4 जून 2026:कन्या राशि वाले आज इमोशनल होने से बचें, लवलाइफ और हेल्थ पर हो सकता है असर

Aaj ka kanya Rashifal:कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा है। धन को लेकर आ खर्चों पर ध्यान देना होगाष निवेश के लिए समय अच्छा हैष लवालइफ में आज दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ा अलर्ट रहें। इमोशनली फैसले ना लें। हेल्थ के मामले में भी आप इमोशनली होकर मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें।

कन्या लव राशिफल

आज कन्या राशि वालों के लिए आपकी कही बात आपके रिश्ते को बिगाड़ सकती है। इसलिए आपको जो बोलना है सोच समझकर बोलना है। स्वभाव में आपके इमोशनली चीजें हो रही हैं, इससे आप दोनों की लवलाइफ में तू-तू मैं-मैं की स्थिति आ सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।अगर किसी को प्रपोज करना है या फिर किसी नए रिलेशनशिप में हैं, तो इमोशनली स्ट्रांगआपको होना होगा। अगर भावनाओं में बहकर आपने गलत फैसला लिया तो पछताना पड़ सकता है। इसलिए इमोशंस में बहने से बचें, अन्यथा आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं।

कन्या करियर राशिफल

आज कन्या राशि वालों के सीनियर्स भी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको समझना है कि आपके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा है। इसलिए परेशान ना हों और चीजों को बेहतर करें। इसके अलावा प्रोफेशनल लाइफ में प्रैक्टिकल रहें, सावधानी से अपने दिए गए काम को पूरा करें। करियर में स्टूडेंट्स के लिए करियर की दिशा तय करना का अच्छा समय है, फैसले ले रहे हैं तो किसी से सलाह लें।

कन्या धन राशिफल

कन्या राशिवालों के लिए धन की स्थिति आज अच्छी है। आपके लिए आगे बढ़ने का समय है। खर्च को लेकर लापरवाही ना करें, पैसा निवेश कर रहे हैं सही लेकिन जो खर्च हो रहा है उसका भी हिसाब रखें। बिजनेस के लिहाज से आपका दिन आपके लिए अत्यंत शुभकारी और प्रगतिशील रहेगा। निवेश के लिहाज से भी यह बेहतरीन समय है। इस दौरान केमिकल क्षेत्र से जुड़ी चीजों में पैसा लगाना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। अपने बेकार के खर्चों को आपको देखना होगा। इनका पूरा हिसाब रखें।

कन्या हेल्थ राशिफल

कन्या राशि की स्थिति काफी अच्छी है। आपके लग्नेश, धनेश और भाग्येश का दशम भाव में होना आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत शुभकारी बना हुआ है। पंचम भाव का चंद्रमा आपके मानसिक स्वास्थ्य को थोड़ा प्रभावित करेगा, जिससे आपके स्वभाव में अत्यधिक भावुकता बढ़ सकती है। इसलिए इमोशनली कोई ऐसा फैसला ना लें जो आपको अभी सही लग रहा है, लेकिन बाद में परेशानी में डाल सकता है।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!