Kamika ekadashi vrat katha in hindi: यहां पढ़ें कामिका एकादशी का महात्मय, पुराणों में हैं इसका जिक्र

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kamika ekadashi vrat katha lyrics: कामिका एकादशी सावन की पहली एकादशी है। इस दिन भगवान श्रहरि की पूजा होती है। इस एकादशी का महात्मय पद्मपुराण में लिखा है। कहा जाता है कि जो इसे पढ़ता है उसे विशेष फल मिलता है।

Kamika Ekadashi Vrat Katha in hindi, कामिका एकादशी व्रत कथा इन हिंदी
कामिका एकादशी व्रत कथा इन हिंदी

Ekadashi Vrat katha: सावन मास में कामिका एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल कामिका एकादशी का पर्व 9 अगस्त को रखा जा रहा है। इस एकादशी का बहुत अधिक महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन जो व्रत करता है उसके स्मरण मात्र से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है। उस दिन श्रीधर, हरि, विष्णु, माधव और मधुसूदन आदि नामों से भगवान्‌का पूजन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान्‌ श्रीकृष्णके पूजनसे जो फल मिलता है, वह गंगा, काशी, नैमिषारण्य तथा पुष्कर क्षेत्र में भी जाने से भी कई गुना अधिक है।

कथा इस प्रकार

युधिष्ठिर ने पूछा-मधुसूदन, सावन में कृष्णपक्ष में किस नाम की एकादशी होती है ?भगवान्‌ श्रीकृष्ण बोले-युधिष्ठिर ने पूछा--गोविन्द, आपको नमस्कार है ! श्रावण के कृष्णपक्ष में कामिका एकादशी का व्रत किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह एक पापनाशक एकादशी है। इसका महात्मय पहले ब्रह्माजी ने नारदजी के पूछने पर कहा था। नारदजी ने प्रश्न किया था कि मैं आपसे यह सुनना चाहता हूं कि श्रावणके कृष्णपक्ष में जो एकादशी होती है, उसका क्‍या नाम है, उसके कोन-से देवता हैं और उससे कौन-सा पुण्य होता है ? तब ब्रह्माजी ने कहा कि सावन के महीने में कामिका एकादशी है, जब सिंह राशि के बृहस्पति होने पर और व्यतीपात और दण्डयोग में गोदावरी स्नान से जिस फल की प्राप्ति होती है, वही फल भगवान्‌ श्रीकृष्ण के पूजनसे भी मिलता है। कहा जाता है कि जो समुद्र ओर वनसहित समूची पृथ्वी को दान में देता है और एक तरफ जो कामिका एकादशीका व्रत करता है, वे दोनों के फल एक समान हैं। यह भी कहा जाता है कि अगर एक तरफ आपने ब्याही गाय को दान किया और एक तरफ आपने एकादशी का व्रत किया तो दोनों के फल समान हैं, गायदान और वही फल कामिकाका ब्रत करने वाले को मिलता है। जो व्यक्ति सावन में भगवान्‌ श्रीधरका पूजन करता है, उसके द्वारा सावन में नागों सहित सम्पूर्ण देवताओं की पूजा हो जाती है वो मोक्ष पाता है, इसलिए सभी को इस दिन कामिका एकादशी का व्रत करके श्रीहरिका पूजन करना चाहिए। यह भी कहा जाता है कि लाल मणि, मोती, वैदूर्य और मूंगे आदि भी अगर आप श्रीहरि की पूजा करते हैं तो भी भगवान्‌ विष्णु वैसे संतुष्ट नहीं होते, जैसे तुलसीदल से पूजित होने पर होते हैं। जिसने तुलसी की मझरियों से श्री केशवका पूजन कर लिया है वो भगवान श्रीहरि का प्रिय हो गया। उसके जन्मभर का पाप निश्चय ही नष्ट हो जाता है।यह भी कहा जाता है कि कामिका का ब्रत करने वाला श्रीहरि का रात को जागरण करें और कहा जाता है कि जो ऐसा करता है वो न तो कभी भयंकर यमराज का दर्शन करता है ओर न कभी दुर्गति में ही पड़ता है।

एकादशी पर तुलसी का खास महत्व

कहा जाता है कि जो एकादशी के दिन तुलसी के जो दर्शन करता है, उसके सारे पापों का नाश तुलसी कर देती है, तुलसी के स्पर्श करने पर शरीरको पवित्र बनाती है, प्रणाम करनेपर रोगों का निवारण करती है, जल से सींचनेप र यमराज को भी भय पहुंचाती है, आरोपित करनेपर भगवान्‌ श्रीकृष्णके समीप ले जाती है और भगवान के चरणों चढ़ाने पर मोक्षरूपी फल प्रदान करती है, उस तुलसी देवीको नमस्कार है।जो मनुष्य एकादशी को दिन-रात तुलसी के पास दीपदान करता है, उसके पुण्य की संख्या चित्रगुप्त भी नहीं जानते हैं। एकादशी के दिन भगवान्‌ श्रीकृष्ण के सामने जो दीपक जलता है, उसके पितृ स्वर्गलोक में जाकर अमृतपान से तृप्त होते हैं।

पद्मपुराण में लिखा यह महात्मय जो पढ़ता है वो समस्त फल पाता है

भगवान्‌ श्रीकृष्ण कहते हें--युधिष्ठिर !यह तुम्हारे सामने मैंने कामिका एकादशी की महिमा का वर्णन किया है। कामिका सब पातकों को हरने वाली है, इसलिए हमें इसका ब्रत जरूर करना चाहिए। यह स्वर्गलोक और महान्‌ पुण्यफल प्रदान करने वाली है। जो मनुष्य पूरी श्रद्धा से इस माहात्म्य को सुनता है, वो सब पापोंसे मुक्त हो श्रीविष्णुलोकमें जाता है।

कामिका एकादशी

कामिका एकादशी की कथा क्या है?
पद्म पुराण में वर्णित कामिका एकादशी की कथा के अनुसार, इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से पापों का नाश होता है तथा भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

कामिका एकादशी व्रत

कामिका एकादशी का व्रत कैसे रखा जाता है?
कामिका एकादशी के दिन प्रातः स्नान करके व्रत का संकल्प लिया जाता है। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल, पीले फूल, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित किए जाते हैं। श्रद्धालु दिनभर उपवास रखते हैं, विष्णु मंत्र या विष्णु सहस्रनाम का जाप करते हैं और अगले दिन द्वादशी तिथि में पारण करते हैं।
Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Kamika ekadashi vrat katha in hindi: यहां पढ़ें कामिका एकादशी का महात्मय