Kamika ekadashi: कामिका एकादशी पर शिववास योग, श्रीहरि और शिवजी की पूजा दोनों फलदायी
Kamika ekadashi 2026 date: इस बार कामिका एकादशी पर शिववास योग है, इस दिन श्रीहरि और शिवशंकर जी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाएगी।

इस बार कामिका एकादशी के दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की पूजा का विशेष फल आपको मिलने वाला है। इस साल कामिका एकादशी पर ग्रहों का भी दुर्लभ संयोग तो है ही साथ ही शिव वास भी है। शिव वास का अर्थ है शिवजी का निवास स्थान इस दिन है, इसलिए इस जो भी भगवान शिव के लिए पूजा की जाएगी, वो उसका उत्तम फल आपको मिलेगा। शिववास योग को ज्योतिष से देक जाता है कि भगवान शिव का वास इस समय कहां है। कहा जाता है कि सावन में शिव रात्रि पर और किसी ज्योतिर्लिंग में कभी भी रुद्राभिषेक कर सकते हैं। इसके लिए शिव वास देखना नहीं चाहिए। फिर भी इस दिन शिववास होने से भगवान शिव की रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप कभी भी किए जा सकते हैं।
कब है एकादशी और कब किया जाएगा पारण
इस साल कामिका एकादशी की तिथि 8 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट से लगेगी, लेकिन इस दिन व्रत नहीं रखा जाएगा, जिस दिन दशमी युक्त एकादशी होती है, व्रत उस दिन नहीं किया जाता है। अगले दिन 9 अगस्त को द्वादशी युक्त एकादशी है तो इस दिन व्रत किया जाएगा। 9 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर एकादशी तिथि समाप्त होगी। एकादशी व्रत का पारण 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा और शुभ समय सुबह 6 बजकर 36 मिनट से सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
कामिका एकादशी व्रत में क्या करें?
मान्यता है कि इस व्रत से भगवान विष्णु बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस बार कामिका एकादशी व्रत इसलिए भीखास हैं क्योंकि इस बार मिथुन राशि में इस दिन मंगल और चंद्र के होने से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा, जो कई राशियों के लिए धन और वैभव लेकर आएगा।
इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करें और उनके सामने गाय के दूध से बने घी का दीपक जलाना चाहिए। उनका भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें। अभिषेक के लिए दूध में केसर मिलाएं और इस दूध को शंख में भरकर भगवान को चढ़ाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें। इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्नी की पूजा भी बहुत खास माना जाती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


