राहु, केतु,मंगल गोचर के कारण बन रहा योग, 3 राशियों को देगा लाभ, तीन के लिए प्रॉब्लम्स का अंबाप
Kalsarp Yog and Mangal gochar: 11 मई का दिन ज्योतिष में बहुत कास होने वाला है। इसलिए तीन बड़े ग्रहों में बदलाव हो रहा है । सबसे पहला तो ग्रहों के सेनापति इस दिन राशि में बदलाव कर रहे हैं।

Kalsarp Yog and Mangal gochar: 11 मई का दिन ज्योतिष में बहुत कास होने वाला है। इसलिए तीन बड़े ग्रहों में बदलाव हो रहा है । सबसे पहला तो ग्रहों के सेनापति इस दिन राशि में बदलाव कर रहे हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल 11 मई 2026 को अपनी ही राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में मंगल 21 जून तक रहेंगे। इसके बाद वे शुक्र की राशि वृषभ में जाएंगे। लेकिन अभी मंगल की स्थिति मजबूत होने वाली है। मंगल ज्योतिषीय दृष्टि से साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। अगर आप घर या संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। यहां हम जानेंगे कि मंगल गोचर से राशियों के लिए क्या लाभ होंगे।
अभी बात करते हैं मंगल के खुद की राशि में जाने से कौन सी राशियां लाभ पाएंगी
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा लाभ देगा। आपको आर्थिक तौर पर जो नुकसान हुआ था, इसकी भरपाई हो जाएगी। आपने जो भी काम किए हैं आपकी कोशिशें रंग लाएंगी। आप घर और वाहन भी खरीद सकते हैं। वृश्चिक राशि के लिए बिजनेस में आगे बढ़ने के योग है, आपकी इनकम बढ़ेगी और दूसरी जगह से भी पैसा आएगा, क्योंकि आप मंगल के प्रबाव के कारण आत्मविश्वास से सही फैसले ले पाएंगे। सिंह राशि के लिए घर की प्लानिंग करने वाले के लिए अच्छे योग हैं। मंगल आपका समपना पूरा करा देंगे। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति भी आपको लाभ दिलाएगी।
मेष राशि में मंगल पहले भाव में क्या फल देता है
पहलेभाव में स्वराशि स्थित मंगल के प्रभाव से जातक पुष्ट शरीर वाला आत्म-बली तथा साहसी होता है। आठवें भाव का स्वामी होने तथा उसे पूर्ण दृष्टि के कारण मंगल जातक को कभी-कभी रोगों का शिकार भी बना देता है परन्तु आयु लम्बी देता है। सातवीं दृष्टि से शुक्र की राशि वाले सप्तम पहलेभाव में स्वराशि स्थित मंगल के प्रभाव से जातक पुष्ट शरीर वाला आत्म-बली तथा साहसी होता है। आठवें भाव का स्वामी होने तथा उसे पूर्ण दृष्टि के कारण मंगल जातक को कभी-कभी रोगों का शिकार भी बना देता है परन्तु आयु लम्बी देता है। सातवीं दृष्टि से शुक्र की राशि वाले सप्तम भवन को भी देखता है। अतः जातक को अपनी पत्नी तथा व्यवसाय के मामले में कुछ हानि भी उठानी पड़ती है।
कालसर्प योग किन राशियों को परेशा
नी देगा?
आपको बता दें कि इस साल 11 मई से कालसर्प योग बन रहा है, इसमें राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में है। ऐसे में बाकी ग्रह इनके बीच में हैं। जब ऐसी स्थिति आती है, तो कालसर्पयोग बनता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इससे किन राशियों को प्रॉब्लम होने वाली है। इनमें कुंभ राशि वालों को एक अनजाना अहसास सताएगा, आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे, जिससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। सिंह राशि के लोगों के लिए आर्थिक फैसले सावधानी से लिए जाने चाहिए। धनु राशि के लिए लवलाइफ में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


