कल से 25 मई तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, चंद्र के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर
Kal se Budh Gochar Mercury Transit : जब बुध देव चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। रोहिणी नक्षत्र को बेहद शुभ और समृद्धि देने वाला नक्षत्र माना जाता है।

Kal se Budh Gochar Mercury Transit, बुध गोचर 2026 : ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, कम्यूनिकेशन, बिजनेस का कारक माना जाता है। जब बुध देव चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। रोहिणी नक्षत्र को बेहद शुभ और समृद्धि देने वाला नक्षत्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कल मंगलवार, 19 मई 2026 को दोपहर में 02 बजकर 37 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा एंटर करेंगे। इस नक्षत्र में बुध 25 मई की सुबह तक रहेंगे। वर्तमान ग्रह गोचर की स्थिति के अनुसार, बुध का रोहिणी नक्षत्र में जाना कुछ विशेष राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं-
कल से 25 मई तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, चंद्र के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर
वृषभ राशि
रोहिणी नक्षत्र वृषभ राशि के अंतर्गत ही आता है। इसलिए इस गोचर का सबसे अधिक और पॉजिटिव प्रभाव आप पर देखने को मिलेगा।
- आपकी धन की स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा।
- रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
- नौकरी करने वाले जातकों को ऑफिस में तारीफ मिलेगी और प्रमोशन के योग बनेंगे।
- व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
- आपकी वाणी में आकर्षण बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।
मिथुन राशि
बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं। इसलिए रोहिणी नक्षत्र में बुध का गोचर आपके लिए बेहद फलदायी रहेगा।
- छात्रों और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा।
- आपकी एकाग्रता बढ़ेगी।
- पारिवारिक जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे।
- भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
- अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपको भविष्य में बड़ा मुनाफा दे सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी भी बुध देव ही हैं। रोहिणी नक्षत्र में बुध का आना आपके भाग्य को बल सकता है।
- नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस अवधि में अच्छी खबर मिल सकती है।
- ऑफिस में आपके सीनियर्स आपकी मेहनत से खुश रहेंगे।
- समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
- क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
- सेहत में सुधार होगा।
- आप खुद को मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर पार्ट्नर्शिप और वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा।
- अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करते हैं, तो आपसी तालमेल बेहतर होगा और मुनाफा दोगुना हो सकता है।
- जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
- अगर कोई पुराना विवाद चल रहा था, तो वह बातचीत से सुलझ जाएगा।
- आपको अचानक किसी माध्यम से धन का लाभ हो सकता है, जिससे आपकी संचित पूंजी बढ़ेगी।
बुध गोचर के शुभ फल बढ़ाने के लिए एक छोटा सा उपाय
बुध देव की कृपा को और अधिक मजबूत करने के लिए इस समय में बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक खिलाएं और भगवान गणेश की आराधना करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


