Rashifal: 20 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल
- Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 20 मार्च, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Kal ka Rashifal, राशिफल 20 मार्च 2025: 20 मार्च के दिन बृहस्पतिवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विष्णु जी की उपासना करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 20 मार्च को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 20 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल…
मेष राशि- आज स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या रोजमर्रा की जिंदगी पर असर नहीं डालेगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। कुछ लोगों की मुलाकात उनके एक्स लवर से भी हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है।
वृषभ राशि- आज के दिन किसी भी बहस में ना पड़ने की सलाह दी जाती है। कोई ऐसा प्रोजेक्ट जो किसी कारणवश रुक गया था, वो फिर से अब शुरू हो सकता है। आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
मिथुन राशि- ऑफिस में आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज का दिन बैंकर्स के लिए काफी बिजी रहने वाला है। अपनी डाइट में हेल्दी जूस शामिल करें। ऑफिस रोमांस में न पड़ें।
कर्क राशि- आज आपके जीवन में जरूरी बदलाव आ सकता है। रोमांटिक जीवन में कई प्यार भरे पल आएंगे। आज का आपका दिन काफी रोमांचक रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों आपको पार्टनर की तरफ से खास सरप्राइज मिलेगा।
सिंह राशि- आज के दिन आपके सिनीयर्स आपके प्रति काफी सपोर्टिव रहेंगे, जो आपके साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करेंगे। डाइट में सलाद शामिल करना बेहतर रहेगा। ऑफिस में वेतन वृद्धि पर बात करना आपके लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है।
कन्या राशि- आज पैसों का हिसाब-किताब करते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। किचन में काम करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
तुला राशि- आज व्यापारियों को नए पार्टनर्स मिल सकते हैं। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी अच्छी बान्डिंग होगी। अपनी बॉडी को फिट रखें। घर-परिवार में शांति रहेगी।
वृश्चिक राशि- आज काम की लापरवाही सिनीयर्स की नाराजगी का कारण बन सकती है। स्ट्रेस से दूर रहने के लिए वो काम करें, जो आपको खुशी देता है। बिना किसी हिचकिचाहट के अपना प्यार दिखाएं।
धनु राशि- आज सकारात्मक बातचीत से सब कुछ सॉल्व हो सकता है। धन का आगमन होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। आप ऑफिस में अच्छे माहौल का अनुभव करेंगे और अपने रिश्तों में नई चीजें सीखेंगे।
मकर राशि- आप अपनी इच्छाओं और लोगों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाकर रखें। आपका पूरा ध्यान अपने घर-परिवार पर रहेगा। आप अपने कार्यस्थल पर किसी से मिल सकते हैं या उसके प्रति आकर्षित भी हो सकते हैं।
कुंभ राशि- कोई गलतफहमी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। मैरिड कपल्स को एक दूसरे के काम में हाथ भी बटाना चाहिए। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करेंगे। पैसों से जुड़े मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं।
मीन राशि- आज का आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। आज के दिन आपको डाइट में हेल्दी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। लव के मामले में दिन अच्छा रहेगा। तनाव कम लें और सेहत पर फोकस करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


