Kal Ka Rashifal: 7 फरवरी 2026 को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
Horoscope Tomorrow 7 February 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 7 फरवरी 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क

Kal Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 7 febuary 2026 राशिफल: 7 फरवरी के दिन शुक्रवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने का विधान है।ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 7 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 7 फरवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।
मेष
आज दिन पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने का समय है। जल्दबाजी में कोई बड़ा आपको नुकसान करा सकता है।रिलेशनशिप में भी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।काम में दबाव रहेगा, पर आप जिम्मेदारी से काम करेंगे तो बात बन जाएगी। शाम तक मूड बेहतर होगा। सेहत में अगर सांस से जुड़ी दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
वृषभ
आज आप पुराने झगड़े सुलझाने की कोशिश करेंगे। रिश्तों में आज आगे बढ़ेंगे और करीब आएंगे। ऑफिस में सीनियर्स नाराज हो सकते हैं, मैनेजमेंट की गुडबुक्स में रहें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। खुद की सेहत का भी ध्यान रखें, बाहर का खाना कम करें।
मिथुन
आज दिमाग तेज चलेगा और नए आइडिया इनोवेटिव हों, तो टीम मीटिंग्स में बताएं। बॉस से तारीफ मिलेगी। खर्च कंट्रोल में रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। घर में माहौल ठीक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, बस नींद पूरी करने की कोशिश करें, वरना चिड़चिड़ापन रह सकता है।
कर्क
आज इमोशंस आपके लिए खास रहेंगे। पार्टनर की सुनें और स्पेस दें।पैसों को लेकर आज कोई बड़ा रिस्क न लें। सेहत के मामले में पेट या नींद से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, खाने-पीने में थोड़ा ध्यान रखें।
सिंह
आज आप कॉन्फिडेंट रहेंगे और सामने वाले पर आपकी बात का असर पड़ेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी, भले तारीफ तुरंत न मिले। रिश्तों में खुलकर बात करेंगे तो गलतफहमी दूर होगी। पैसों को लेकर आज कैश फ्लो रहेगा। हेल्थ के लिए स्ट्रैचिंग और वॉक करें।
तुला
आज छोटे-छोटे कामों में उलझ सकते हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है। लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सब संभल जाएगा। पैसों में बचत पर ध्यान दें, कोई पुराना खर्च सामने आ सकता है। सेहत को लेकर पीठ या गर्दन में हल्का दर्द हो सकता है, ज्यादा देर एक ही जगह न बैठें।
धनु
आज रिश्तों में बैलेंस बनाएंस आपके लिए आज काम के मौके आएंगे। आज किसी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। काम में टीमवर्क से काम आगे बढ़ेगा। पैसों में अचानक खर्च आ सकता है, इसलिए पहले से प्लान बनाकर चलें। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें।
मकर
आज मन थोड़ा भारी रह सकता है, इसलिए कहीं घूमने जा सकती हैं। कोशिश करें खुद को बिजी रखें। ऑफिस में आपकी मेहनत काम आएगी और कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। पैसों को लेकर सतर्क रहें, बड़ी रकम ना उधार दें, ना लें। आपको हेल्थ में आज दिक्कत आएगी, खांसी और फीवर हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
कुंभ
आज घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं, इससे मन खुश होगा। काम में नए मौके मिल सकते हैं , डेडलाइन में रहकर काम करें। रिश्तों में खुलापन रहेगा, किसी दोस्त से अच्छी बात हो सकती है। पैसों में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बेकार का खर्च ना करें, तो आपके लिए अच्छा है। भागदौड़ से बचें।
कन्या
आज जिम्मेदारियां अधिक और काम भी अधिक रहेगा। ऑफिस का काम घर पर ना लाएं। आप शांत रहकर काम करेंगे तो हालात आपके फेवर में रहेंगे। पैसों में धीरे-धीरे सुधार होगा, निवेश के लिए रिसर्च करें। अभी बड़ा खर्च करना रिस्की रहेगा।हेल्थ को लेकर जिम टालना बेहतर रहेगा। सेहत में जोड़ों या कमर में दर्द महसूस हो सकता है, थोड़ा स्ट्रेचिंग करें।
वृश्चिक
आज लोगों से जुड़ने का दिन है। आपको आज निवेश को लेकर ध्यान देना चाहिए धोखा हो सकता है। ऑफिस में नए लोगों से मिलेंगे, आपका नेटवर्क बनेगा। हत में हल्की थकान या आंखों में जलन हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम रखें।
मीन
आज मन भावुक रह सकता है, आज उदास फील करेंगे। काम में ध्यान थोड़ा भटकेगा, इसलिए खुद को फोकस में लाने की जरूरत है। आज फालतू चीजों में पैसा लगाने से खर्च बढ़ सकता है, खासकर घर से जुड़े कामों पर। हेल्थ को लेकर खास ध्यान दें। बॉडी दर्द की दिक्कत हो सकती है, पानी ज्यादा पिएं और हल्का खाना खाएं।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां



