Hindi Newsधर्म न्यूज़Kal ka Rashifal Horoscope Tomorrow 24 January 2026 rashifal zodiacs future predictions
Kal Ka Rashifal: जानें 24 जनवरी 2026 का दिन 12 राशियों की लाइफ में क्या बदलाव लाएगा?

Kal Ka Rashifal: जानें 24 जनवरी 2026 का दिन 12 राशियों की लाइफ में क्या बदलाव लाएगा?

संक्षेप:

Horoscope Tomorrow 24 January 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 24 जनवरी 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क

Jan 23, 2026 02:52 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Horoscope Tomorrow 24 January 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 24 जनवरी 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष

आज का दिन सलाभकारी रहेगा। आप विश्वास और आत्मविश्वास के साथ कार्यों को पूरा करेंगे। काम व्यवस्थित और स्थिर रहेगा। अजनबियों पर जल्दी भरोसा करने से बचें। निर्णय आम तौर पर आपके पक्ष में होंगे।परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है और गलतफहमियां या तनाव दूर होंगे।

वृषभ

आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे व्यापार में आपको मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे और पेशेवर मामलों में आप स्पष्ट और निर्णायक बने रहेंगे। धैर्य और सत्यनिष्ठा आपके कार्यों का मार्गदर्शन करेंगे और बुद्धिमत्ता एवं पहल आपको अवसर सृजित करने में मदद करेंगे। अपनी सफलताओं से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। उद्योग और व्यापार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

मिथुन

आज का दिन महत्वाकांक्षाओं को मजबूत करेगा। करियर और व्यवसाय में तरक्की होगी और लाभ स्थिर रहेगा। आप उपलब्ध अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। व्यापारिक सौदों में स्पष्टता लाएंगे और लाभ एवं विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। व्यक्तिगत मामले अनुकूल बने रहेंगे।

कर्क

आज के दिन बिजनेस और ऑफिस में खास सावधानी बरतें। इस समय आपके विरोधी एक्टिव हो सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आपको किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ना है। कोशिश करें कि विवादों की स्थिति से बचें। किसी भी बहस से दूर रहें। हेल्थ के मामले में आपके लिए परेशानियां रहेंगी।

ये भी पढ़ें:सूर्य ग्रहण फरवरी में, लेकिन अगस्त 2027 के ग्रहण का क्यों है लोगों को इंतजार
ये भी पढ़ें:2027 में शनि का गोचर होगा मेष राशि में, जानें किन राशियों को शनि देंगे लाभ

सिंह

ऑफिस में आपके लिए जरूरी है कि आपको वर्कप्लेस में किसी के साथ झगड़ा नहीं करना है। सभी के साथ मिलकर रहें और खुश रहें। आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। मन को केंद्रित रखकर कार्य करें। सिंगल लोगों के लिए शादी के प्रपोजल आ सकते हैं। पर्सनल लाइफ में अपने लाइफ पार्टनर का ध्यान रखें।

तुला

इस समय किसी भी तरह की भावनाओं में बहकर फैसले ना लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको करियर में कॉम्पिटीशन की स्थिति से दूर रहना है। मेंटली आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए कोशिश करें कि आपको डीप ब्रीदिंग या मेडिटेशन करना चाहिए।

धनु

पूरी एनर्जी के साथ आपका बिजनेस और ऑफिस में काम करें। बिजनेस में आपके लिए नए मौके आसकते हैं, इसके लिए कोशिश करें कि अपनी आंखे खुली रखें और मौके को पहचानें। लाइफ में पॉजिटिविटी बनाए रखें। पर्सनल लाइफ लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है।

मकर

धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था और गहरी होगी। इस समय ऑफिस और बिजनेस में माहौल आपके लिए सेफ रहेगा। आज आपको ऑफिस में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। नई योजनाओं पर आपको खास फोकस करना होगा। भविष्य को लेकर प्लानिंग बनाएंगे। बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे।

कुम्भ

नए विचार और नई एनर्जी से आपको लाइफ में देखने को मिलेगी। अधिकारियों का आपको साथ मिलेगा। पुराने समय से अटके हुए कार्य भी पूर्ण हो सकते हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।ऑफिस में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं।

कन्या

किसी भी कार्य में लापरवाही न करें, न ही किसी भी कार्य में जल्दबाजी करें। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। ऑफिस और बिजनेस में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक

ऑफिस में आपको अधिकारियों से आपको तारीफ मिलेगी। बिजनेस में भी लाभ के अवसर सामने आएंगे। हो सकता है कि आपको संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। पर्सनल लाइफ में आपके लिए थोड़ा टफ समय है।

मीन

आपके लिए समय उत्तम है।आंख बंद करके कहीं पैसा ना लगाएं। कोशिश करें कि आपने जहां पैसा लगाया है, उसका रिव्यू करते रहें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!