Hindi Newsधर्म न्यूज़Kal Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 17 December 2025 zodiacs Future predictions
Rashifal: 17 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

Rashifal: 17 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

संक्षेप:

Horoscope Tomorrow 17 December 2025 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 17 दिसंबर 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Dec 16, 2025 02:30 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Kal Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 17 December 2025: 17 दिसंबर के दिन बुधवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार को गणपति बप्पा की पूजा करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 17 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 17 दिसंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

17 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष

17 दिसंबर के दिन लाइफ में बैलेंस व खुद की देखभाल को प्राथमिकता दें। नए अवसरों के लिए खुले रहें। नया प्रोजेक्ट या कोई जिम्मेदारी आपके सामने आ सकती है। अपना बजट प्लान बनाएं। ऐसी एक्टिविटी के लिए समय निकालें, जो आपको खुशी दे सके।

वृषभ

17 दिसंबर का दिन महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। आज लव, करियर और धन के मामले में कई मौके मिल सकते हैं। इन बदलावों को पॉजिटिव नजरिए के साथ अपनाएं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

ये भी पढ़ें:कल से धनु राशि में सूर्य-मंगल, इन 3 राशियों की रौशन होगी किस्मत

मिथुन

17 दिसंबर के दिन हेल्थ पर नजर बनाए रखें। धन के मामले में समय-समय पर जांच परख और जरूरी बदलाव भी करें। किसी भी प्रॉब्लम पर तुरंत ध्यान दें। डिसिप्लिन बनाए रखें। आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कर्क

17 दिसंबर के दिन फालतू के खर्चे से बचें। अपनी फिलिंग्स को खुलकर और ईमानदारी के साथ बताएं। अपने प्रोफेशनल गोल्स को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें। अपने रास्ते में आने वाले अवसरों का लाभ उठाएं।

सिंह

17 दिसंबर के दिन अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। रिश्ते में विश्वास होना जरूरी है। अपने प्रेम जीवन में इन बदलावों को अपनाएं। हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखना जरूरी है। अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:2 बार बदलेगी राहु की चाल, नए साल से कुंभ समेत इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

कन्या

17 दिसंबर के दिन काम पूरा करने के लिए नए-नए तरीकों को अपनाएं। सैलरी में वृद्धि के अवसर हैं। हेल्थ पर नजर बनाए रखें। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। काम या पर्सनल लाइफ से तनाव बढ़ सकता है।

तुला

17 दिसंबर के दिन पहले से प्लानिंग करना बुद्धिमानी होगी। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा। सिंगल तुला राशि वाले खुद को किसी नए व्यक्ति की ओर अट्रैक्ट होते हुए पा सकते हैं।

वृश्चिक

17 दिसंबर के दिन आपको अपनी लव लाइफ में ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे आपका कनेक्शन इमोशनल तौर पर मजबूत होगा। फालतू खरीदारी से बचें और योजना पर ध्यान दें। जरूरी टास्क को प्राथमिकता दें।

ये भी पढ़ें:2026 में इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, रहेगी मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि

धनु

17 दिसंबर के दिन खुद की देखभाल करें। एक्सरसाइज, आराम और हेल्दी डाइट आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। दिन इमोशनल साबित हो सकता है। आपको कई महत्वपूर्ण डिसीजन लेने पड़ सकते हैं।

मकर

17 दिसंबर के दिन आपको प्रोडक्टिव रिजल्ट्स मिलेंगे साथ ही सीनियर्स से संभावित मान्यता मिलेगी। स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाएं।

कुंभ

17 दिसंबर के दिन अपना फोकस बनाए रखें। खुले दिमाग से बदलावों को अपनाएं। विकास और सफलता के अवसरों का लाभ उठाएं। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 15 से 21 दिसंबर तक का टाइम कैसा रहेगा?

मीन

17 दिसंबर के दिन रिलेशनशिप वाले जातक अपने बीच की अंडरस्टैंडिंग बढ़ाएं। जरूरत पड़ने पर दूसरों को काम सौंप दें। अपने खर्चों को समझदारी से मैनेज करना जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल को प्राथमिकता दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:हनुमान चालीसा कब, कैसे और कितनी बार पढ़ें, जानें हनुमान चालीसा पाठ के नियम
ये भी पढ़ें:क्या एकादशी पर तुलसी तोड़नी चाहिए? जानें क्या बोले प्रेमानंद महाराज
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!