Kal ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 16 फरवरी का विस्तृत राशिफल
Horoscope Tomorrow 16 february 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 16 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा।

Horoscope 16 february, राशिफल 16 फरवरी 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 16 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 16 फरवरी 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
मेष राशि
16 फरवरी के दिन करियर तौर पर मोटिवेटेड और प्रोडक्टिव फील करेंगे। जो भी कार्य करेंगे, बेहद समझदारी से करेंगे। क्योंकि स्थिर और सोच-समझकर लेने से आपको कहीं अधिक टिकाऊ और मजबूत परिणाम मिलेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर का खाना खाने से बचें। वहीं, लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा।
वृषभ राशि
16 फरवरी के दिन धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में तरक्की के योग हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, जो भी काम करें जल्दबाजी में ना करें। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें। आपका दिन शानदार रहेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
मिथुन राशि
16 फरवरी के दिन आपका दिन फायदेमंद माना जा रहा है। करियर में आपको अपने बॉस का साथ मिलेगा। कुछ जरूरी जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। आज पॉजिटिव रहने की सलाह दी जाती है।
कर्क राशि
16 फरवरी के दिन कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिससे धन लाभ भी होगा। कॉन्फिडेंट रहेंगे आज। लव के मामले में पार्टनर को टाइम देना जरूरी है। आज जंक फूड को नो कहें। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।
सिंह राशि
16 फरवरी के दिन खर्च की अधिकता भी रहेगी। ज्यादा तनाव न लें और काम का प्रेशर घर पर न लाएं। जंक फूड का ज्यादा सेवन न करें। आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
तुला राशि
16 फरवरी के दिन खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। अपनी फाइनेंशियल सिचुएशन पर फोकस करें। आज का आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन लाभ भी होगा।
धनु राशि
16 फरवरी के दिन आपका दिन खास रहने वाला है। करियर लाइफ थोड़ी बिजी हो सकती है। शाम में अपने लवर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।
मकर राशि
16 फरवरी के दिन किसी पुराने दोस्त से आकस्मिक मुलाकात संभावित प्रेम प्रस्ताव के द्वार खोल सकती है। किसी ऐसे रिश्ते में फिर से जाने की संभावना तलाशने के लिए तैयार रहें, जिसका आप इंतजार कर रहे थे।
कुम्भ राशि
16 फरवरी के दिन जब तक रोमांटिक एनर्जी अधिक है, तब तक थोड़े तनाव वाले पारिवारिक मुद्दों से सावधान रहें। शांति के लिए पर्सनल और पारिवारिक मुद्दों के बीच संतुलन आवश्यक है। अपने प्रेम पथ में सुखद बदलाव से सरप्राइज होने के लिए तैयार हो जाइए।
कन्या राशि
16 फरवरी के दिन जब आप दोस्तों या किसी स्पेशल व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आनंद और आराम आपका इंतजार करते हैं। खुद को नई संगति की ओर ले जाने की अनुमति दें।
वृश्चिक राशि
16 फरवरी के दिन छोटी-छोटी हरकतें इमोशनल कनेक्शन को बढ़ा सकती हैं। इसलिए प्यार को हर तरीके से दिखाना बेहतर है। शांति बनाए रखें और वह सब होगा जो होना चाहिए। सामाजिक इवेंट के आनंददायक मिश्रण का इंतजार करें।
मीन राशि
16 फरवरी के दिन धैर्य और संयम को अपने रिश्तों को निर्देशित करने दें। अपने शब्दों में सावधानी बरतें और कंट्रोल रखें। बेवजह झगड़ा न करें, खुलकर बातचीत करें और एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण
धीरज पाल एक डिटिजल पत्रकार है, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। यहां वह ग्रह गोचर, वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, रत्न शास्त्र से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
धीरज पाल डिजिटल मीडिया में उभरता एक ऐसा नाम है, जो पाठक को धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा परोसते हैं। वो ग्रह नक्षत्रों, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष,रत्न शास्त्र जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और पिछले 4 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने समाचार, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वो लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। अब इनका एकमात्र उद्देश्य ज्योतिषीय जानकारी को रुचिगत, सरल, प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
ग्रह और नक्षत्रों का असर
वास्तु शास्त्र
न्यूमरोलॉजी
रत्न विज्ञान



