Kal Ka Rashifal, राशिफल 9 जुलाई: मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Kal Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 9 July 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 9 जुलाई 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Kal Ka Rashifal, राशिफल 9 जुलाई: मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

Kal Ka Rashifal 9 July 2026 aries to pisces Horoscope, राशिफल 9 जुलाई: 9 जुलाई के दिन गुरुवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 9 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 09 जुलाई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल 9 जुलाई: मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष

आज के दिन अपनी लव लाइफ से जुड़ी पिछली दिक्कतों को सॉल्व करें। काम पर अपनी पेशेवर लगन साबित करने के लिए नए काम हाथ में लें। धन और स्वास्थ्य, दोनों ही अच्छी सिचूऐशन में रहेंगे। आज के दिन आप करियर के मामले में नए काम हाथ में ले सकते हैं।

वृषभ

बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें। आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के बारे में भी सोच सकते हैं। धन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

मिथुन

अपनी प्रोफेशनल लाइफ को प्रोडक्टिव बनाए रखने का ध्यान रखें। आज अपने खर्चों पर नजर रखें। अपने रिलेशन को स्ट्रॉंग बनाए रखें और अपने पार्टनर को ज्यादा समय दें। ऑफिस में आपके काम की तारीफ की जाएगी।

कर्क

पैसों का निवेश समझदारी से करें। सेहत के लिहाज से आप पूरी तरह ठीक हैं और आपको कोई बड़ी बीमारी नहीं परेशान कर सकेगी। आपका प्रेम-संबंध मजबूत रहेगा, और आपको और भी सुखद पल देखने को मिलेंगे।

सिंह

आज के दिन पैसों का लेन-देन समझदारी से करें। आपकी हेल्थ का मामला ठीक रहेगा। अपनी लव लाइफ से जुड़ी पिछली दिक्कतों को सॉल्व करने के लिए कदम उठाएं। आज के दिन चुनौतियों के बावजूद, आपको ऑफिस में अच्छी परफॉर्मेंस देनी होगी।

कन्या

अपने पार्टनर की फीलिंग्स को ठेस न पहुंचाएं। आज के दिन निवेश के मामले में सुरक्षित विकल्पों पर विचार करें। काम के प्रति आपकी लगन पॉजिटिव परिणाम लाएगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

तुला

आज पैसे निवेश करने के लिए सुरक्षित विकल्पों पर विचार करें। अपनी लव लाइफ में सुखद पलों की तलाश करें। करियर में ऐसी चुनौतियों को प्राथमिकता दें, जिनसे आपके करियर में तरक्की हो सके।

वृश्चिक

गहरा प्यार और पेशेवर सफलता आज के दिन की मुख्य बातें हैं। आर्थिक समृद्धि आपको निवेश से जुड़े अहम डिसीजन लेने का मौका देगी। आपकी सेहत भी नॉर्मल रहेगी।

धनु

आज के दिन रिलेशनशिप से जुड़ी कई दिक्कतें होने के बावजूद, आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। आप अपने काम में बेहतरीन प्रदर्शन देने में कामयाब रहेंगे। आज के दिन आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

मकर

रोमांस से जुड़ी सभी दिक्कतें आज के दिन सॉल्व की जा सकती हैं। काम की जगह पर आने वाली चुनौतियों पर ध्यान दें, जिनमें काम की स्पीड या प्रोडक्टिविटी से जुड़ी दिक्कतें भी शामिल हैं। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी प्रॉब्लम सामने नहीं आएगी।

कुंभ

आज के दिन आपके रिलेशन में कोई दरार नहीं आएगी। आप ऑफिस में भी अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दे पाएंगे। फाइनेंशियल रूप से आप मजबूत सिचूऐशन में रहने वाले हैं। आज के दिन आपकी सेहत भी ठीक रहेगी।

मीन

अपनी लव लाइफ में ज्यादा से ज्यादा सुखद पलों की तलाश करें। आपको प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। आज के दिन फाइनेंशियल रूप से, आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए अच्छी स्थिति हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!