Kal Ka Rashifal : 4 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share

Horoscope Tomorrow Kal Ka Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 4 अप्रैल 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Kal Ka Rashifal : 4 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope 4 April 2026, Kal Ka Rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 4 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 4 अप्रैल 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज काम थोड़ा धीरे चलेगा इसलिए धैर्य रखें और जल्दबाजी ना करें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा जिससे मन थोड़ा हल्का महसूस होगा। खानपान का ख्याल रखें। अपने लिए समय निकालें।

वृषभ राशि- आज आपका कॉन्फिडेंस ठीक रहेगा और काम में मन भी लगेगा। ऑफिस या बिजनेस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आगे फायदेमंद रहेगी। पैसों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें तो बेहतर रहेगा। लोगों की बातों को दिल से ना लगाएं। प्रैक्टिकल सोच से आप खुश रहेंगे।

मिथुन राशि- आज आपका मूड अच्छा रहेगा और आप पॉजिटिव महसूस करेंगे। नौकरी या बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। किसी खास इंसान से बात करके मन खुश होगा। आप खाने में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाइए।

कर्क राशि- आज पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है जिससे मन खुश रहेगा। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। काम थोड़ा ज्यादा रहेगा लेकिन मेहनत का फायदा जरूर मिलेगा। सीनियर्स आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। पानी पर्याप्त मात्रा में लें। ओवरथिंकिंग कम करें।

सिंह राशि- आज कोई भी बड़ा फैसला जल्दी में ना लें और थोड़ा सोच-विचार जरूर करें। मन थोड़ा परेशान हो सकता है लेकिन ये समय ज्यादा देर नहीं रहेगा। धैर्य रखेंगे तो चीजें धीरे-धीरे सही हो जाएंगी। कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। हालांकि अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या राशि- आज बिजनेस में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है जिससे कमाई बढ़ सकती है। किसी दोस्त या जानकार की मदद काम आएगी। कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा। पानी खूब पिएं। खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं।

तुला राशि- आज काम ज्यादा रह सकता है जिससे थोड़ी भागदौड़ भी होगी। किसी दोस्त या सहकर्मी की मदद से आपका काम आसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें और जरूरत पड़े तो आराम भी करें। काम के बीच-बीच छोटे ब्रेक्स जरूर लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज गुस्सा करने से बचें और शांत रहकर फैसले लें। पैसों को लेकर सही प्लान बनाना जरूरी है। घर में बड़ों की सेहत का ध्यान रखें। अपना भी ख्याल रखें। तला-भुना खाने से बचें। एक्सरसाइज शुरू कर दें। अपने आपको कल से बेहतर बनाने के बारे में सोचे। सेल्फ केयर से आपको शांति मिलेगी।

धनु राशि- आज नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है और सीनियर्स का साथ भी मिलेगा। काम धीरे-धीरे आसान होता दिखेगा। कुछ नया सीखने का मौका भी मिल सकता है जो आगे काम आएगा। ओवरथिंकिंग ना करें। अपनी गलतियों को भी समझें, सिर्फ दूसरों को दोष ना दें।

मकर राशि- आज मन थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है लेकिन खुद पर भरोसा रखें। ज्यादा नेगेटिव सोचने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। किसी काम से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लोग आपके बारे में गलत बोल सकते हैं लेकिन आप ध्यान ना दें। अपने साथ समय बिताएं और खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।

कुंभ राशि- आज पढ़ाई या करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में छोटी बातों को लेकर टेंशन ना लें और प्यार से बात करें। समय का सही इस्तेमाल करेंगे तो फायदा मिलेगा। आज के दिन कहीं घूमने जाने का प्लान ना करें। परिवार के साथ समय बिताएं और तनाव हो तो किसी खास और करीबी दोस्त से बात करें।

मीन राशि- आज काम में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है लेकिन ज्यादा चिंता ना करें। घर में छोटी-मोटी बात पर बहस हो सकती है इसलिए शांत रहें। अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें और खाने-पीने का ध्यान रखें। ज्यादा ना सोचें। चीजें जल्द ही सही हो जाएंगी और स्थिति पहले से बेहतर होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!