Kal Ka Rashifal : 3 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Horoscope Tomorrow Kal Ka Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 3 अप्रैल 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों को रहना है सतर्क?

Kal Ka Rashifal : 3 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope 3 April 2026, Kal Ka Rashifal: हर दिन के राशिफल का आंकलन ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल के हिसाब से होता है। राशिचक्र में मौजूद सभी राशियों का अलग स्वामी ग्रह होता है। इस ग्रहों का प्रभाव हर राशि पर दिखता है। ज्योतिषीय आंकलन के हिसाब से 3 अप्रैल का दिन लोगों के लिए मिला-जुला होगा। हालांकि थोड़ी सी समझदारी करके चीजों को और भी बेहतर बनाया जा सकता है। नीचे विस्तार से जानें कि कल का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा जाने वाला है?

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान भी रह सकता है। पढ़ाई या किसी कोर्स में लगे लोगों को थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर भी हो सकता है। धैर्य रखें। धीरे-धीरे चीजें आपके फेवर में आती दिखेंगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास थोड़ा कम रह सकता है। ऐसे में 3 अप्रैल के दिन ऑफिस में कोई बड़ा नया प्रोजेक्ट लेने से फिलहाल बचें। बिजनेस में भी नया आइडिया लॉन्च करने के लिए थोड़ा समय रुकना बेहतर रहेगा। मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन आपकी बात करने की शैली अच्छी रहेगी जिससे लोग आपकी इज्जत करेंगे। नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर ही अपने फैसले लें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का मन खुश रहेगा और आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। अगर आप बिजनेस करते हैं तो नए प्लान के साथ आगे बढ़ सकते हैं, समय आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। सुबह का समय आपके लिए खास अच्छा रहेगा। ऐसे में कोई बड़ा फैसला लेना हो तो सोच-समझकर लें। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बनते दिख हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे मन खुश रहेगा। आज पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर किसी क्लाइंट या नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं तो अपनी बात संतुलित तरीके से रखें। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त की मदद से बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लेनी चाहिए। मन में थोड़ी निराशा या असंतोष का भाव आ सकता है, लेकिन चीजें जल्दी ही बदलती दिख रही हैं। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें। धीरे-धीरे स्थिति आपके अनुकूल होती दिखेंगी। खुद पर भरोसा बनाए रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सीनियर्स के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। इनकम में वृद्धि हो सकती है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पढ़ाई-लिखाई या नई चीजें सीखने में मन लगेगा। समय आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोग 3 अप्रैल के दिन थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। कोशिश करें कि अपने जरूरी काम और असाइनमेंट समय पर पूरे करें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन खुश होगा। लव लाइफ में थोड़ा धैर्य रखें और छोटी बातों को बड़ा ना बनाएं। प्यार और समझदारी से रिश्ते बेहतर बनेंगे। खानपान सही करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बिजनेस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। किसी दोस्त या जानकार का सहयोग मिलने से काम आसान होगा। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें और ज्यादा तनाव ना लें। आपके लिए कोई अच्छी खबर आने के संकेत हैं जो मन को खुश कर सकती है। बाहरी खाना ना खाएं

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज शांत रहने की जरूरत है। बेकार के गुस्से और विवाद से दूर रहें। निवेश करने से पहले अपने बजट की अच्छी तरह प्लानिंग करें और सभी विकल्पों को समझकर ही फैसला लें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि और लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन काम पर पूरा फोकस रखना जरूरी है। बिजनेस में अच्छा करेंगे, हालांकि भागदौड़ थोड़ी ज्यादा रह सकती है। किसी दोस्त या जानकार की मदद से नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के मौके बन सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं और कभी-कभी नेगेटिव विचार भी आ सकते हैं। लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखना है। आत्मविश्वास थोड़ा कम हो सकता है, इसलिए खुद को मोटिवेट रखें। धार्मिक या भक्ति संगीत में रुचि बढ़ सकती है जिससे मन को शांति मिलेगी। बिजनेस के लिए किसी मित्र के साथ यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों की प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। परिवार में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, इसलिए शांत रहकर समझदारी से बात करें। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा और काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें और खानपान का ध्यान रखें। सेहत अच्छी रहेगी तो काम भी अच्छे से होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!