Rashifal, राशिफल 23 अगस्त: इन 7 राशियों को मिलेगा कल किस्मत का साथ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Kal Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 23 August 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 23 अगस्त 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Budh Gochar in leo rashifal
Budh Gochar in leo

Kal Ka Rashifal 23 August 2026 aries to pisces Horoscope, राशिफल 23 अगस्त: 23 अगस्त के दिन रविवार है। ग्रह- नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को भगवान सूर्य की पूजा करने से जीवन में मान और सम्मान बढ़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 23 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 23 अगस्त को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

Rashifal, राशिफल 23 अगस्त: कल इन 7 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

मेष

मन ज्यादा शांत और सोच गहरी रहेगी। काम में धीरे-धीरे सुधार आएगा और चीज़ें सही दिशा में जाएँगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। सेहत में थकान या नींद की कमी हो सकती है, इसलिए खुद को समय दें। धैर्य रखेंगे तो हालात आपके पक्ष में बनेंगे।

वृषभ

नए आइडिया और योजनाएं दिमाग में आएंगी। दोस्त या जान-पहचान वाले काम में मदद करेंगे। नौकरी या काम में नया मौका मिल सकता है। आमदनी ठीक रहेगी और खर्च भी कंट्रोल में रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, बस रूटीन बिगड़ने न दें।

मिथुन

काम का दबाव ज़्यादा रह सकता है, लेकिन आप सब संभाल लेंगे। नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी और मेहनत का फल मिलेगा। सीनियर आपकी मेहनत नोटिस करेंगे। सेहत में थकान, कमर या पैरों में दर्द हो सकता है, आराम जरूरी है।

कर्क

किस्मत का साथ मिलेगा। जो काम अटके हुए थे, उनमें गति आएगी। पढ़ाई, यात्रा या नए काम की शुरुआत हो सकती है। काम में मन लगेगा और आत्मविश्वास बना रहेगा। आमदनी के योग अच्छे हैं। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह

मन थोड़ा बेचैन या भारी रह सकता है। पुरानी बातें या पुराने लोग दिमाग में आ सकते हैं। काम में जिम्मेदारी बढ़ेगी और भरोसा भी मिलेगा। खर्च पर थोड़ा कंट्रोल जरूरी है। सेहत में कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है, आराम करें।

कन्या

लोगों से बातचीत और संपर्क आपके काम आएंगे। नौकरी या काम में नया मौका मिल सकता है। मन एक जगह टिकेगा नहीं, कई बातें साथ-साथ चलेंगी। किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। नींद पूरी न होने से थकान या चिड़चिड़ापन रह सकता है।

तुला

रिश्तों के लिहाज से समय ठीक है। बात करके पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। कामकाज में संतुलन बनाकर चलेंगे तो फायदा होगा। नया प्रस्ताव या जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक

कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। जो मेहनत आप काफी समय से कर रहे थे, उसका असर अब दिखने लगेगा। परिवार का साथ मिलेगा और घर से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। खर्च थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें। सेहत सामान्य रहेगी, बस खानपान का ध्यान रखें।

धनु

काम में ध्यान अच्छा बना रहेगा। पुराने अटके काम पूरे होने लगेंगे। आप हर चीज को बहुत बारीकी से देखेंगे, लेकिन ज़्यादा सोचने से बचें। नौकरी में स्थिति स्थिर रहेगी। सेहत में पेट, गैस या थकान की शिकायत हो सकती है।

मकर

आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। काम में आपकी बात सुनी जाएगी और पहचान भी मिलेगी। बॉस या सीनियर का सहयोग मिल सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों को लेकर संतुलन रखें। सेहत ठीक रहेगी, बस ज्यादा तनाव न लें।

कुंभ

मन थोड़ा भावुक रहेगा और छोटी बातें जल्दी असर डाल सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर के मामलों में आपकी भूमिका अहम रहेगी। काम में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फायदा आगे चलकर मिलेगा। सेहत में पेट, नींद या तनाव से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मीन

इस समय काम करने का मन बना रहेगा। पढ़ाई-लिखाई या कुछ नया सीखने में दिल लगेगा। कभी-कभी मन जल्दी भटक सकता है या गुस्सा आ सकता है, इसलिए बोलते समय थोड़ा संभलकर रहें। सेहत में थकान या सिर भारी रहने की शिकायत हो सकती है। नौकरी में बदलाव, ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आमदनी धीरे-धीरे बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफल 23 अगस्त: कल इन 7 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ