Rashifal, राशिफल 15 सितंबर: कल इन 7 राशियों की लाइफ में होगा आनंद ही आनंद

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Kal Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 15 September 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 15 सितंबर 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Kal Ka Rashifal 15 September 2026 aries to pisces Horoscope Tomorrow zodiacs Future predictions
कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 15 September 2026 aries to pisces Horoscope, राशिफल 15 सितंबर: 15 सितंबर के दिन मंगलवार है। ग्रह- नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करने से डर और रोग दूर होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 15 सितंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल 15 सितंबर: कल इन 7 राशियों की लाइफ में होगा आनंद ही आनंद

मेष

मेष राशि के जातकों आप अपनी लाइफ में बैलेंस बनाएं। चाहे लव लाइफ हो, करियर, सेहत या फाइनेंशियल लाइफ हो, जीवन में संतुलन बनाने से लाभ होगा। नए अवसरों के लिए खुले रहें।

वृषभ

आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए ग्रोथ और बदलावों के बारे में है। लव के मामले में आपको बातचीत पर ध्यान देने की जरूरत है। जबकि करियर के अवसर खुद ही सामने आ सकते हैं।

मिथुन

आज की एनर्जी का पूरा लाभ उठाने के लिए फाइनेंशियली स्टेबल रहें। खुद की देखभाल करें। आज का दिन परिवर्तन और विकास लेकर आया है। रिश्तों और करियर पर ध्यान दें और एक संपूर्ण दिन के लिए खुद की देखभाल को प्राथमिकता दें।

कर्क

कर्क राशि वालों प्रेम जीवन में दिन रोमांटिक साबित हो सकता है। किसी मेहमान के घर आने की संभावना है। सुस्ती के कारण आपकी फिटनेस रूटीन प्रभावित हो सकती है। सेहत को लेकर बेवजह चिंता करने की सलाह नहीं दी जाती है।

सिंह

आज कार्यस्थल पर आपने जो सोच रखा है, उसे हासिल करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। कुछ लोगों के लिए शहर से बाहर की यात्रा के योग हैं। कुछ लोगों को कमाई बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे।

कन्या

आज हो सकता है किसी मुद्दे पर परिवार आपके साथ न हो। कोई प्रोजेक्ट आपको प्रतिष्ठा के पद पर पहुंचा देगा। अपने साथी को खुश करने के लिए आपको रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिल सकता है।

तुला

तुला राशि वालों को आज सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन कोई गंभीर बात नहीं होगी। लोगों को खुश करने की कोशिश में खुद पर तनाव नहीं डालना चाहिए। आप अपने पार्टनर को खुश करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों जातकों ज्यादा टेंशन न लें। अब कुछ नया करने का समय है। आज का दिन आपको समझने में मदद करेगा कि आप किन टॉक्सिक चीजों से छुटकारा पा चुके हैं।

धनु

आज के दिन ऑफिस में आपका सामना किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकता है, जो काफी चालाक है। अगर पार्टनर ने तय कर लिया है कि वे टाइम स्पेन्ड नहीं करेंगे, तो आप उनका मन बदलने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।

मकर

मकर राशि के कुछ स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के मामले में सुधार होने की संभावना है। रूटीन से ब्रेक लेने से आपको प्रॉफिट होगा। अगर आपने बिजनेस में पैसा खो दिया है, तो फिर से मेहनत करने के लिए तैयार रहें।

कुम्भ

आज अपने ऊपर किसी भी चीज का ज्यादा दबाव न डालें। भरोसा रखें कि सबकुछ समय के हिसाब से काम करेगा। एक नया सफर आपका इंतजार कर रहा है। काम का बोझ शेयर करने से मेंटल हेल्थ को फायदा होगा।

मीन

कभी-कभी उदास होना नॉर्मल है। आपको सारी जिम्मेदारियां अकेले मैनेज की जरूरत नहीं है। कुछ वक्त अपनी हॉबी को दें, जिससे आपको खुशी मिलती है। आपके पास दूसरा कोई ऑप्शन नहीं है, यह मानना सही नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफल 15 सितंबर: कल इन 7 राशियों की लाइफ में होगा आनंद ही आनंद