Rashifal, राशिफल 13 सितंबर: इन 5 राशियों को कल मिलेगी खुशियां ही खुशियां

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Kal Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 13 September 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 13 सितंबर 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Kal Ka Rashifal 13 September 2026 aries to pisces Horoscope Tomorrow zodiacs Future predictions
कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal 13 September 2026 aries to pisces Horoscope, राशिफल 13 सितंबर: 13 सितंबर के दिन रविवार है। ग्रह- नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को सूर्य भगवान की पूजा करने से जीवन में मान और सम्मान बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 13 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 13 सितंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल 13 सितंबर: इन 5 राशियों को कल मिलेगी खुशियां ही खुशियां

मेष

आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। आज आपको अपना पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि घर का कोई बुजुर्ग आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है।

वृषभ

आज आपका पराक्रम रंग लाएगा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा, इंटरव्यू आदि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शासन- सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन

आज आपको अपनी सेहत पर नजर रखनी चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें। नौकरी में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क

आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्य से काम लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

सिंह

आज आपका दिन तनाव से भरा हो सकता है। किसी दोस्त की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। रुपए-पैसे को उधार देने से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत पर नजर रखना आपके लिए जरूरी है। व्यापार में उन्नति मिल सकती है। संतान का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या

आज बड़े-बुजुर्गों को अपनी सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। आज आपको निवेश करने से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन का सबसे अच्छा दिन बन सकता है।

तुला

आज आपको पार्टनर का नजरिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझानी चाहिए। दिन शुरू से अंत तक काम को लेकर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज सोच-समझकर पैसा खर्च करें, क्योंकि आपको धन हानि होने की संभावना है। कोई भी नया प्रोजेक्ट लेने से पहले दो बार सोचें।

वृश्चिक

आज आपको प्यार का साथ मिलेगा। कुछ जातकों को आज जमीन से जुड़े किसी मामले पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में जबरदस्ती करने से बचें। आज आप कार्यस्थल पर खास महसूस करेंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

धनु

आज आपका दिन आनंददायक रहने वाला है। शादीशुदा लोगों को अपने बच्चे का खास ख्याल रखने की जरूरत है। सेहत पर नजर रखें। व्यक्तिगत परेशानियां सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारिक स्थिति पहले से अच्छी होगी।

मकर

आपका जीवनसाथी आज आपको खुश करने की भरपूर कोशिश करेगा।आपका व्यवहार लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। वर्कप्लेस पर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। यात्रा लाभकारी रहने वाली है। कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं।

कुंभ

आज आपको अपनी सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। वर्कप्लेस पर ऑफिस की पॉलिटिक्स पर नजर रखें।। सभी कमिटमेंट और वित्तीय लेनदेन को सावधानी से संभालने की आवश्यकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे परिवार के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है।

मीन

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनों का साथ मिलेगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां चिंता का कारण बन सकती है। सिंगल जातकों की लाइफ में प्यार की एंट्री हो सकती है। विवाहित जातक पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफल 13 सितंबर: इन 5 राशियों को कल मिलेगी खुशियां ही खुशियां