Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 1 नवंबर का विस्तृत राशिफल

Oct 31, 2025 03:19 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Horoscope Tomorrow 1 November 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 1 नवंबर 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 1 नवंबर का विस्तृत राशिफल

Horoscope 1 November 2025, राशिफल 1 नवंबर 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 1नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 1 नवंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज दिन की शुरुआत ऊर्जा से भरपूर रहेगी। कुछ पुराने काम आज पूरे होंगे और राहत मिलेगी। बस जल्दबाजी में काम न करें, वरना ग़लती हो सकती है। किसी करीबी से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। पैसे को लेकर राहत की खबर भी मिल सकती है। शाम को मन शांति चाहेगा, तो खुद को थोड़ा वक्त दें।

वृषभ राशि- आज काम में फोकस बनाए रखना जरूरी है। छोटे-छोटे कदम भी बड़ी सफलता दिला सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन रिश्तों में इगो न आने दें। अगर मन बेचैन है तो थोड़ी देर टहल आएं- सब ठीक लगेगा। धन के मामले स्थिर हैं, बस अनावश्यक खर्च से बचें।

मिथुन राशि- आज दिमाग तेज चलेगा और शब्दों में जादू रहेगा। लोगों को समझाने या अपने पक्ष में करने का दिन है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जो दिल को सुकून देगी। काम के दबाव से तनाव हो सकता है, लेकिन थोड़ी सी योजना सब संभाल लेगी। शाम हंसी-मजाक में बीतेगी।

कर्क राशि- आज भावनाएं ज्यादा हावी रह सकती हैं। किसी बात को दिल पर न लें। ऑफिस या घर में छोटी बात पर बहस से बचें। अगर किसी पुराने रिश्ते से जुड़ी बात सामने आए तो धैर्य रखें। हर जवाब आज नहीं मिलता। शाम को परिवार के साथ समय बिताना मन को सुकून देगा।

सिंह राशि- आत्मविश्वास आज आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा। जो ठान लोगे, वो करके दिखाओगे। काम में सफलता मिलेगी और तारीफ भी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। बस ध्यान रखें- ओवरकॉन्फिडेंस नुकसान कर सकता है। शाम को किसी शुभ खबर की उम्मीद है।

कन्या राशि- आज जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ेंगी, लेकिन आप संभाल लोगे। किसी प्रोजेक्ट या परिवार से जुड़ा बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। शाम तक मन हल्का रहेगा। शरीर पर थकान हावी हो सकती है।आराम जरूर करें।

तुला राशि- आज दिन व्यवस्थित काम करने का है। योजनाएं बनाएं और उसी पर टिके रहें। ऑफिस में मेहनत रंग लाएगी। घर में कोई छोटी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पेट या पाचन पर ध्यान दें। किसी बुजुर्ग की सलाह आज काम आएगी।

वृश्चिक राशि- आज रचनात्मकता और नई सोच के साथ कार्य करेंगे। किसी दोस्त या सहकर्मी से प्रेरणा मिलेगी। काम के लिए दिन अच्छा है, लेकिन आलस्य से बचना होगा। मन में भावनाएं गहरी रहेंगी। लेखन, संगीत या ध्यान में मन लग सकता है। प्रेम जीवन में कोई नई शुरुआत संभव है।

धनु राशि- आज संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी है- चाहे काम में हो या रिश्तों में। किसी करीबी से मुलाकात मन को खुशी देगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूरी है। प्रेम जीवन में किसी छोटी बात पर नाराजगी हो सकती है, लेकिन प्यार से बात कर लोगे तो सब ठीक रहेगा।

मकर राशि- आज अपने भीतर की ऊर्जा को सही दिशा दें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय का समय है- दिमाग और दिल दोनों से सोचें। पैसों को लेकर कोई राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक थकान महसूस होगी। ध्यान या शांत संगीत मदद करेगा। किसी दोस्त से बातचीत राहत देगी।

कुंभ राशि- आज का दिन उम्मीदों भरा रहेगा। कोई पुराना काम जो अटका था, अब गति पकड़ सकता है। करियर में नए अवसर दिखेंगे। यात्रा के योग भी हैं। प्रेम संबंधों में उत्साह बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बस खर्च सोच-समझकर करें, वरना बजट गड़बड़ा सकता है।

मीन राशि- आज दिल और दिमाग दोनों में थोड़ा खींचतान रहेगा। कोई पुरानी बात मन को परेशान कर सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। करियर में सुधार के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी करीबी की सलाह अमूल्य साबित हो सकती है। आज शांति से काम लें। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!