Numerology: मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 25 अक्टूबर का दिन? पढ़ें विस्तृत अंकराशि भविष्यफल
Numerology Horoscope 25 October 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए जानते हैं, 25 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Numerology Horoscope 25 October 2025, अंकराशिफल: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 25 अक्टूबर 2025 का दिन…
मूलांक 1- आज नया काम शुरू करने के लिए बेहतरीन दिन है। नौकरी या व्यवसाय में कुछ नए अवसर सामने आएंगे। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मानसिक ऊर्जा अधिक रहेगी, जिससे निर्णय लेने में आसानी होगी। कुछ छोटे-मोटे तनाव या झगड़े हो सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर हल करेंगे तो लाभ होगा।
मूलांक 2- आज धैर्य और सहनशीलता से काम लेना जरूरी है। रिश्तों में समझदारी की जरूरत है, खासकर परिवार और कार्यस्थल पर। कोई नया अवसर या बदलाव मिल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की थकान महसूस हो सकती है।
मूलांक 3- आज आपकी रचनात्मकता और विचारों में नयापन दिखेगा। दोस्तों और परिवार के साथ खुशियां बांटने का समय है। सामाजिक जीवन में बढ़ावा मिलेगा। यात्रा या किसी मनोरंजन संबंधी गतिविधि में आनंद आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मूलांक 4- आज मेहनत और अनुशासन का दिन है। कार्यस्थल पर योजनाओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता रखें। परिवार के छोटे मामलों में सहयोग देने से रिश्ते मजबूत होंगे।
मूलांक 5- आज बदलाव और नई सोच लाने का दिन है। यात्रा या नए प्रोजेक्ट में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें, हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ संबंधों में सामंजस्य बनाए रखें।
मूलांक 6- आज परिवार और घर के मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुराने काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। आप जो भी काम करेंगे, उसमें स्थिरता और धैर्य रखें।
मूलांक 7- आज मानसिक शांति और ध्यान का दिन है। पढ़ाई, ध्यान या आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा या नए प्रोजेक्ट में लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक तनाव कम रहेगा।
मूलांक 8- आज व्यावसायिक और वित्तीय मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की थकान महसूस हो सकती है। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा।
मूलांक 9- आज सकारात्मक ऊर्जा आपके साथ रहेगी। सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताएँ। मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी, पुराने मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Saumya Tiwariसंक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान




