Hindi Newsधर्म न्यूज़Kal ka ank rashifal 7 December 2024 Horoscope Numerology Tomorrow Future Prediction By Date of Birth

अंकराशि: मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 7 दिसंबर का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल

  • Today Numerology 7 December 2024: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 Dec 2024 11:54 AM
share Share
Follow Us on

Numerology Horoscope 7 December 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 7 दिसंबर का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। अति उत्साही होने से बचना चाहिए। परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। वर्कप्लेस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। विदेश से कारोबार संतोषजनक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार की परेशानियां परेशान कर सकती हैं। आर्थिक रूप से आपका दिन अच्छा रहने वाला है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के आज मन में कई तरह के भाव आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।

मूलांक 7- आज आपके घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल रखें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। बेकार के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुल सकते हैं। माता-पिता की सेहत पर नजर रखें।

मूलांक 8- आज आपका दिन शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी पैतृक कारोबार की पुन शुरुआत हो सकती है। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 9- आज मूलांक 9 वालों के कारोबार का विस्तार होगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। धन की स्थिति मजबूत होगी। छात्रों के लिए एक अच्छे समय का निर्माण होगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें