
Numerology: मूलांक 1- 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 23 अक्टूबर का दिन? पढ़ें विस्तृत अंकराशि भविष्यफल
संक्षेप: Numerology Horoscope 23 October 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। आइए जानते हैं, 23 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…
Numerology Horoscope 23 October 2025, अंकराशिफल: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 23 अक्टूबर 2025 का दिन…

मूलांक 1- आज का दिन आपके लिए कुछ खास लेकर आया है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और जो काम ठान लिया है, उसे पूरा करने की ताकत आज आपके अंदर होगी। बॉस या सीनियर से तारीफ मिल सकती है। परिवार में पिता का सहयोग रहेगा। गुस्सा थोड़ा संभालना जरूरी है, वरना किसी बात पर माहौल बिगड़ सकता है।
मूलांक 2- आज मन थोड़ा भावुक रहेगा। पुरानी बातें याद आ सकती हैं। किसी करीबी से दिल की बात करने का मन करेगा और ऐसा करना ठीक भी रहेगा। कामकाज में थोड़ा धीमापन रहेगा, लेकिन दिन का अंत सुकूनभरा होगा। किसी महिला मित्र या मां से मदद मिल सकती है।
मूलांक 3- भाग्य आज पूरा साथ देगा। पढ़ाई, नौकरी या करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप टीचर, गाइड या स्टूडेंट हो, तो दिन बहुत पॉजिटिव रहेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।
मूलांक 4- आज का दिन थोड़ा अनिश्चित हो सकता है। जो प्लान आपने बनाए हैं, वो थोड़ा बदल सकते हैं। कुछ टेक्निकल या ऑफिस से जुड़े कामों में बाधा आ सकती है, लेकिन परेशान वाली कोई बात नहीं है। शाम को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
मूलांक 5- आज आपके लिए मिलनसार और बातचीत से भरा दिन रहेगा। नए लोग मिल सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए काम के साबित होंगे। काम के बीच थोड़ी टेंशन रह सकती है, लेकिन जल्दी सब ठीक हो जाएगा। छोटी यात्रा या मूवमेंट के योग हैं।
मूलांक 6- प्यार और रिश्तों के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताएं, पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। कामकाज में भी सहयोग मिलेगा। कला, संगीत, फैशन या मीडिया से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
मूलांक 7- आज मन थोड़ा उलझा रह सकता है। कुछ पुरानी बातें या सोच दिमाग में घूम सकती हैं। लेकिन अगर तुम थोड़ा शांत होकर सोचें तो सब कुछ साफ नजर आएगा। एकांत में रहकर खुद को समझने की कोशिश करें। आज का दिन आत्मचिंतन के लिए अच्छा है।
मूलांक 8- मेहनत का दिन है लेकिन नतीजे अच्छे मिलेंगे। जो काम लंबे समय से अटका था, उसमें प्रगति होगी। पैसे को लेकर राहत मिल सकती है। पर आलस से बचें, वरना मौके हाथ से निकल जाएंगे। किसी बुजुर्ग या गरीब की मदद करना आज शुभ रहेगा।
मूलांक 9- आज का दिन एनर्जी से भरा रहेगा। आप जो भी ठान लोगे, वो कर दिखाओगे। बस ध्यान रहे। गुस्सा कंट्रोल में रखें। गाड़ी चलाते वक्त या किसी मशीन से काम करते वक्त सावधानी बरतें। खेल, पुलिस, सेना या फिटनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





