अंकराशि 15 दिसंबर : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 15 दिसंबर का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल
- Today Numerology 15 December 2024: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।
Numerology Horoscope 15 December 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 15 दिसंबर का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1- मूलांक 1 वालों का आज मन परेशान हो सकता है। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव हो सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ बढ़ेगा।
मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे।
मूलांक 3- मूलांक 3 वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। पिता से धन मिल सकता है। व्यापारिक वृद्धि हो सकती है।
मूलांक 4- मूलांक 4 वालों को आज आर्थिक उत्थान मिल सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। यात्रा लाभकारी रहेगी।
मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन उपलब्धि भरा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। काम के सिलसिले में आज भागदौड़ रह सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 6- मूलांक 6 वालों का आज मन अशांत रह सकता है। गुस्से पर काबू रखें और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कारोबार में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।
मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। कुछ अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। करियर में तरक्की हासिल हो सकती है।
मूलांक 8- आज मूलांक 8 वालों को मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। आर्थिक मामले हल हो जाएंगे। कुटुंबों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल होगी।
मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। घरेलू सुख में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आएंगे।
डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।