अंकराशि 12 दिसंबर : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 12 दिसंबर का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल
- Today Numerology 11 December 2024: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 12 December 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 12 दिसंबर का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी-कारोबार में सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। कारोबार में विस्तार होगा। धैर्य बनाए रखें और सोच-समझकर फैसले लें। साथी का ख्याल रखें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।
मूलांक 2- मूलांक 2 वालों को आज परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की करेंगे। ऑफिस मैनेजमेंट में अच्छी इमेज बनेगी। कार्यों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे।
मूलांक 3- मूलांक 3 वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। योजनाओं के मुताबिक सभी कार्य संपन्न होंगे। नौकरी और कारोबार पर फोकस करें। आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में उन्नति के नए मौकों का भरपूर लाभ उठाएं। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा।
मूलांक 4- मूलांक 4 के लोगों आज करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। प्रियजन का सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के मौकों पर नजर रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और बजट पर ध्यान दें।
मूलांक 5- मूलांक 5 वालों को प्रोफेशनल लाइफ में अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। अपने लाइफस्टाइल पर फोकस करें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट लें।
मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए शुभ दिन है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय में वृद्धि के नए मौके मिलेंगे। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। ऑफिस के कार्यों को व्यवस्थित ढंग से निपटाएं।
मूलांक 7- मूलांक 7 वालों को आज कोई रिस्क लेना से बचना चाहिए। जीवन में ऊर्जा और उत्साह भरपूर होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा।
मूलांक 8- मूलांक 8 के लोगों को प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कारोबार में मुनाफा होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लव लाइफ में गलतफहमियों से बचें। साथी से बातचीत के जरिए समस्या को सुलझाएं।
मूलांक 9- मूलांक 9 वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक माहौल रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे।
डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


