Ganga Saptami 2026? कब है गंगा सप्तमी? सुख-समृद्धि के लिए कर लें ये उपाय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर पूजा-पाठ का धार्मिक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और पारिवारिक महत्व भी होता है।

Ganga Saptami 2026? कब है गंगा सप्तमी? सुख-समृद्धि के लिए कर लें ये उपाय

हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का जन्म हुआ था और उनका पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस अवसर पर पूजा-पाठ का धार्मिक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और पारिवारिक महत्व भी होता है। गंगा स्नान, दान-पुण्य और मां गंगा की आरती करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्राप्त होती है। साल 2026 में गंगा सप्तमी का पर्व 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से सुख-समृ्द्धि में वृद्धि होती है। साथ ही सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

गंगा सप्तमी का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन मां गंगा स्वर्ग से उतरकर भगवान शिव की जटाओं में समाई थीं। इसके बाद ऋषि जह्नु ने उन्हें अपने कान के माध्यम से पुनः प्रवाहित किया, इसी कारण उन्हें ‘जाह्नवी’ नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसे पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, इस दिन किया गया दान-पुण्य और पूजा अक्षय फल देने वाला माना जाता है।

पूजा विधि

गंगा सप्तमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है।
यदि गंगा स्नान संभव न हो, तो घर पर ही स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
इसके बाद मां गंगा की तस्वीर या गंगा नदी में फूल, सिंदूर, अक्षत, गुलाल, लाल पुष्प और लाल चंदन अर्पित करें।
फिर घी का दीपक जलाकर उनकी आरती करें और जीवन में सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें।

आर्थिक लाभ के लिए उपाय

अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो गंगा सप्तमी के दिन एक पीतल के पात्र में गंगाजल भरकर उसे उत्तर दिशा में रखें। उसमें एक सिक्का और पीली कौड़ी डाल दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन के नए स्रोत बनते हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

गंगा स्नान से लाभ

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्नान करते समय 'गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।' मंत्र का जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है, रोगों का नाश होता है और दान-पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मानसिक शांति के लिए उपाय

मानसिक शांति और तनाव को कम करने के लिए गंगा सप्तमी के दिन एक लोटे में गंगाजल भरकर अपने पूजा स्थान पर रखें। हर दिन इस जल को देखें और मां गंगा का ध्यान करें। ऐसा करने से मन शांत होता है और सकारात्मक विचार आते हैं। सोते समय सिरहाने भी गंगाजल रख सकते हैं।

पितरों को खुश करने के लिए उपाय

गंगा सप्तमी के दिन पितरों को तर्पण करने का भी विशेष महत्व है। यदि आप गंगा नदी के किनारे तर्पण कर सकते हैं तो यह बहुत अच्छा है अन्यथा घर पर ही गंगाजल का उपयोग करके पितरों का स्मरण करें और उनके लिए प्रार्थना करें। इससे पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Ganga Saptami 2026? कब है गंगा सप्तमी? सुख-समृद्धि के लिए कर लें ये उपाय