Ekadashi: देवशयनी एकादशी कब है? जानें दिन, समय और मुहूर्त
kab hai Devshayani Ekadashi 2026 Date : आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन से भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं।

kab hai Devshayani Ekadashi 2026 Date: साल में एक बार देवशयनी एकादशी मनाई जाती है। देवशयनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन से भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। भगवान विष्णु को शंख, तुलसी, नारियल, फूल, फल व पीले वस्त्र अर्पित कर व्रत का विधान होता है। देवशयनी एकादशी के दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की आराधना करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी कब है, पूजा विधि, और चातुर्मास का महत्व-
देवशयनी एकादशी कब है? जानें दिन, समय और मुहूर्त
कब है देवशयनी एकादशी?
पंचाग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी 24 जुलाई को सुबह में 9:12 मिनट से शुरू होगी, जिसका समापन 25 जुलाई 2026 को सुबह में 11:34 मिनट पर होगा। उदया तिथि में देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई, शनिवार को रखा जाएगा।
देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में शेषनाग की शैय्या पर योगनिद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठनी एकादशी) तक विश्राम करते हैं। इस दौरान संसार के पालन का दायित्व भगवान शिव निभाते हैं।
देवशयनी एकादशी पूजा-विधि
- स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करेंब
- भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें
- प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें
- अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें
- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
- संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें
- देवशयनी एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
- पूरी श्रद्धा के साथ आरती करें
- प्रभु को तुलसी दल सहित भोग लगाएं
- अंत में क्षमा प्रार्थना करें
भोग- भगवान श्री हरी विष्णु की कृपा पाने के लिए इस दिन केला या पंचामृत का भोग लगा सकते हैं।
चातुर्मास कब से शुरू होगा?
देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत भी माना जाता है, जो तप, व्रत, नियम व संयम का काल होता है।
चातुर्मास में किसकी पूजा की जाएगी?
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, चार महीने के बाद, भगवान विष्णु कार्तिक शुक्ल एकादशी को जाग्रत होते हैं, तब देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाता है, जो कि चातुर्मास का समापन होता है। चातुर्मास में सावन, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक का महीना आता है। यह चार महीने धार्मिक साधना, दान-पुण्य, के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं।
पहला महीना सावन भगवान शिव व माता पार्वती को अतिप्रिय है। वहीं, भाद्रपद में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा के लिए गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाता है। चातुर्मास का तीसरा महीना आश्विन मास होता है। इसमें मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, चातुर्मास का चौथा और अंतिम महीना होता है कार्तिक मास है। इस महीने में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी जी की विशेष पूजा होती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


