क्या आप पर कालसर्प योग का असर है, राहु की महादशा में अनिष्टकारी होता है कालसर्प योग, शांति कहां कराएं

Apr 09, 2026 08:43 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आपकी कुंडली में यह योग बन रहा है, तो परिवारके अन्य सदस्यों की कुंडली में भी यह योग देखनेको मिलेगा, राहु की महादशा में इस योग के अनिष्टकारी परिणाम मिलते हैं। यहां पढ़ें लक्षण, शांति कहां कराएं

क्या आप पर कालसर्प योग का असर है, राहु की महादशा में अनिष्टकारी होता है कालसर्प योग, शांति कहां कराएं

कालसर्प का निर्धारण कुंडली में राहु और केतु की स्थिति और दूसरे ग्रहों को बलशाली होने की स्थिति को देखकर किया जाता है। कई बार यह अच्छा भी होता है और कई बार परेशान करने वाली भी होता है। इसके कई प्रकार होते हैं, लेकिन कालसर्प योग है, इसको लेकर आपको अच्छे से निर्धारण करवाना चाहिए। इसकी कई परिस्थितियां हैं, इसलिए बारीकी से देखना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि कालसर्प योग से डरने की भी जरूरत नहीं है। कालसर्प हमेशा कष्टकारक ही नहीं होता है, कई बार यह आपके लिए लाभकारी होता है। कई बार यह व्यक्तिको विश्वस्तरपर न केबल प्रसिद्ध बनाते हैं अपितु सम्पत्ति, वैभव, नाम, प्रसिद्धि देनेवाले भी बन जाते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि इसके कुछ लक्षण और कहां इसको शांत कराना चाहिए।

क्या है कालसर्प योग और क्या हैं इसके लक्षण

अगर आपकी कुंडली में यह योग बन रहा है, तो आपको यह समझना होगा कि परिवारके अन्य सदस्यों की कुंडली में भी यह योग देखनेको मिलेगा। क्योंकि यह ऋण है, जो हमें पूर्वजोंसे मिलता है एवं इससे परिवारके सभी सदस्य किसी-न-किसी रूप में प्रभावित होते हैं । एक तरह से इसे पितृदोषका नाम दिया जाता है। कालसर्पयोगसे जो जातक प्रभावित होते हैं, उन्हें अधिकतर सपने में सांप दिखायी देते हैं। आप बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन आपको इसके बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होती। मानसिक तौर पर तनाव रहता है, जिसके कारण सही फैसले नहीं ले पाते हैं। पारिवारिक जीवन कलहपूर्ण हो जाता है। शादी में देरी, संतान में देरी और शादी से तलाक की स्थिति भी बन जाती है।

कब सबसे ज्यादा दिक्कत देता है कालसर्प योग

कालसर्प योग के कारण आपको परेशानी कम होती है, लेकिन इन मामलों में आपको कालसर्प अधिक परेशान करेगा और आपके लिए अनिष्टकारी समय बन जाएगा। इसलिए अगर इनमें से कोईभी स्थिति है, तो आपको कालसर्प योग के बारे में पता करना होगा। इस समय शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक, व्यावसायिक इत्यादि क्षेत्रमें कठिनाईका सामना करना पड़ता है।

1.राहु को महादशा

2.राहुकी प्रत्यन्तर दशामें

3. शनि, सूर्य तथा मंगलको अन्तर्दशा में

4. जीवनके मध्यकाल में

5.ग्रह-गोचरमें कुण्डलीमें जब-जब कालसर्पयोग बनता हो

कालसर्पयोग शान्ति के कुछ स्थान

त्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक

त्रिवेणीसंगम, इलाहाबाद

त्रियुगी नारायण मन्दिर, केदारनाथ

भूतेश्वर महादेवमन्दिर नीमतल्लाघाट, कलकत्ता

महाकालमन्दिर, उज्जैन

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!