81 दिन तक गुरु गोचर से 3 राशियां रहें अलर्ट, 7 राशियों पर बरसेगा पैसा
Jupiter Rashifal Guru gochar in Leo : गुरु का सिंह राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन लाएगा और कुछ की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। पंडित जी से जानें गुरु के गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है -

Jupiter Rashifal Guru gochar in Leo, गुरु का राशिफल : कर्क राशि से सिंह राशि का सफर गुरु 31 अक्टूबर के दिन कर चुके हैं। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव माने जाते हैं। ऐसे में गुरु के सूर्य की राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों का भाग्य चमकेगा तो कुछ की टेंशन भी बढ़ेगी। गुरु लगभग 81 दिनों तक सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार, सूर्य की राशि में गुरु का गोचर 24 जनवरी 2027 तक होगा। गुरु का सिंह गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन और कुछ की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। आइए पंडित जी से जानते हैं गुरु के गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है और किन राशियों की टेंशन बढ़ने वाली है -
81 दिन तक गुरु गोचर से 3 राशियां रहें अलर्ट, 7 राशियों पर बरसेगा पैसा
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, गुरु का सूर्य की सिंह राशि में गोचर करना 7 राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। वहीं, इस गोचर से 3 राशियों को सावधान भी रहना होगा।
1- कन्या राशि के लिए गुरु का गोचर कैसा रहेगा?
गुरु के गोचर करने से कन्या राशि वालों के लिए समय बहुत शुभ नहीं माना जा रहा है। इस दौरान कुछ टॉपिक्स पर विचारों को लेकर मतभेद हो सकता है। लेकिन आप बिना ज्यादा प्रॉब्लम के मसला सुलझाने में कामयाब रहेंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
2- मकर राशि के लिए गुरु का गोचर कैसा रहेगा?
गुरु के गोचर करने से मकर राशि वालों के लिए समय बहुत फायदेमंद नहीं माना जा रहा है। फालतू की बात-चीत में न पड़ना ही ठीक रहेगा। तनाव लेने से बचें। लेन- देन करते समय सावधान रहें। आर्थिक रूप से खर्च भी बढ़ सकते हैं।
3- मीन राशि के लिए गुरु का गोचर कैसा रहेगा?
गुरु के गोचर करने से मीन राशि वालों के लिए समय बहुत लाभदायक नहीं माना जा रहा है। पार्टनर के साथ वक्त बिताते समय सावधान रहें। अपनी डाइट को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। हमेशा पॉजिटिव सोच वाले लोगों की संगति में रहें।
किन राशियों को होगा गुरु के गोचर से लाभ?
पंडित जी के मुताबिक, गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से मेष राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, तुला राशि और कुंभ राशि वालों के लिए समय शानदार रहने वाला है। आपको कोई लाभदायक ऑफर मिल सकता है। पैसों का आगमन होगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


