जुलाई में गुरु और शनि का बड़ा परिवर्तन, किन राशियों के समय कठिन
Monthly Rashifal: शनि और गुरु का बड़ा परिवर्तन किस तरह और कैसे राशियों को प्रभावित करेगा। इससे किन राशियों को सावधना होगा यह आप जान सकते हैं।

शनि और गुरु का बड़ा परिवर्तन जुलाई में होने जा रहा है। इससे कई राशियां प्रभावित होगीं। यहां हम जानेंगे कि जुलाई में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी। सूर्य 16 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में जाएंगे। इसके अलावा मंगल का इस महीने कोई परिवर्तन नहीं होगा। मंगल वृषभ राशि में ही रहेंगे। शुक्र 4 जुलाई को सिंह राशि में आ जाएंगे। वहीं बुध 7जुलाई को मिथुन राशि में आएंगे और 23 जुलाई को मार्गी होंगे। इसके अलावा राहु और केतु की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन शनि 26 जुलाई को वक्री हो रहे हैं। इसके साथ ही गुरु भी जुलाई में 15 तारीख को अस्त हो रहे हैं। ऐसे में विवाह कार्य रुक जाएंगे।
शनि होने वाले हैं वक्री
शनि इस महीने वक्री होने वाले हैं, शनि का वक्री होना आपके लिए बदलाव लेकर आएगा। शनि की वक्री चाल में राशियों पर असर आ सकता है। आपके लिए चीजें खराब हो सकती हैं। क्योंकि शनि अपनी चाल के विपरीत चलेंगे। 26 जुलाई से आपको इसका असर देखने को मिल सकता है।
गुरु हो रहे हैं अस्त
जुलाई में अतिगामी चाल से चलने वाले गुरु अस्त हो जाएंगे। गुरु सौभाग्य, संतान, धन केकारक हैं, अगर वो अस्त हो रहे हैं तो आपके लिए भी चीजें बदलेंगी। सबसे पहला असर तो यह होगा कि विवाह आदि रुक जाएंगे। गुरु अस्त होते हैं तो विवाह आदि नहीं किए जाते हैं।
कुंभ राशि के लिए क्या ?
कुंभ राशि के लिए समय थोड़ा अप्स और डाउन्स वाला रहेगा। जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा आपको रिजल्ट नहीं मिलेगा। आप प्लानिंग कर रहे हैं, आगे जाने की? आपको इस समय धैर्य बनाए रखना है और कोशिश करनी है कि आप प्रोसेस से ही काम करें, जल्दबादी ना करें। आर्थिक तौर पर पैसों का हिसाब रखें। उधार ना दें और रिस्क लेने से बचें।
सिंह राशि के लिए चीजें सावधानी वाली
सिंह राशि के लिए भी नौकरी में थोड़ी दिक्कतों का दौर आ सकता है। हो सकता है आप नौकरी बदल लें। आपको अपने काम में ट्रासपेरेंसी रखनी होगी। जो भी करें, साफ तौर पर दिखाकर करें? अपने धन को बढ़ाने और खर्च को कम करने के लिए आपको खास उपाय करने होंगे। किसी भी फैसले को लेकर जल्दबाजी तो ना ही करें।
वृषभ राशि के लिए खर्चों का अंबार
वृषभ राशि के लिए भी समय सावधान रहने वाला है। आपके सामने अचानक खर्चें आ जाएंगे, जिन्हें आप टाल भी नहीं सकते हैं। ऐसे में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन ग्रहों के कुछ अच्छे परिणाम भी आपको मिलेंगे, जिससे आप थोड़ी राहत मिलेंगी और चीजें ट्रैक पर आ जाएगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां


