मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए जुलाई कैसा रहेगा? पढ़ें शनि की भविष्यवाणी
July Horoscope 2026: जुलाई का महीना शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानें करियर, धन, परिवार, स्वास्थ्य और शनि के वक्री प्रभाव को लेकर ज्योतिष क्या संकेत दे रहा है।

जुलाई का महीना मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए अहम माना जा रहा है। इन तीनों राशियों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि नया महीना करियर, धन, परिवार और सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, जुलाई में शनि वक्री अवस्था में रहेंगे और नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। इसका असर अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से देखने को मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का महीना मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। काम का दबाव रहेगा, लेकिन लगातार प्रयास करने वालों को अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं। कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई मिला-जुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। पुराने अटके काम पूरे होने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं। रिश्तों में संवाद बनाए रखें। किसी भी विवाद को शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए जुलाई नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कारोबार में धीरे-धीरे स्थिति बेहतर हो सकती है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने तनाव से राहत मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
क्या साढ़ेसाती हमेशा अशुभ होती है?
ज्योतिष के अनुसार, ऐसा नहीं है कि शनि की साढ़ेसाती हर व्यक्ति के लिए केवल कठिन समय ही लेकर आती है। कई लोगों को इसी दौरान करियर में सफलता, आर्थिक मजबूती और जीवन में बड़े बदलाव भी देखने को मिलते हैं। शनि को कर्म का ग्रह माना गया है। इसलिए ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत करने वालों को अच्छे परिणाम मिलने की भी मान्यता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


