अगर आप भी रखने वाली हैं जितिया व्रत, तो जान लें ये जरूरी नियम

लाइव हिन्दुस्तान
share

Jivitputrika vrat 2026 Niyam: जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत में नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। मान्यता है कि नियमपूर्वक व्रत करने से ही संपूर्ण व्रत के फल की प्राप्ति होती है। जानें जितिया व्रत नियम।

jitiya vrat niyam 2026
जितिया व्रत के नियम

Jivitputrika vrat rules 2026: हिंदू धर्म में जीवित्पुत्रिका या जितिया व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, खुशहाली और बेहतर स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को रथा जाता है। इस साल जितिया व्रत 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को है। इस व्रत में भगवान जीमूतवाहन (जिउतवान) की पूजा का विधान है। कहा जाता है कि जितिया व्रत एक बार शुरू करने के बाद इसे बीच में नहीं छोड़ा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जितिया व्रत में नियमों का पालन करने के पश्चात ही संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी जितिया व्रत रखने वाली हैं, तो जान लें जरूरी नियम।

1. नहाए-खाए के नियम (पहला दिन):

यह व्रत मुख्यता तीन दिनों तक चलता है। व्रत से ठीक एक दिन पहले व्रती महिलाएं नहाय-खाय करती हैं। व्रती महिलाएं सुबह उठकर नदी, तालाब या घर पर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं। इस दिन केवल सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। भोजन में मुख्य रूप से नोनी का साग, मरुवा की रोटी, कद्दू (लौकी) और सतपुतिया की सब्जी खाई जाती है। निर्जला व्रत शुरू होने से पहले व्रती महिलाएं कुछ मीठा या फल खाकर जल ग्रहण करती हैं। इसके बाद से उपवास शुरू हो जाता है।

2. निर्जला उपवास के नियम (दूसरा दिन):

यह एक पूर्ण निर्जला व्रत है। व्रती महिलाएं अष्टमी तिथि को पूरे 24 घंटे या उससे ज्यादा समय के लिए बिना अन्न और जल के व्रत रखती हैं। शाम के समय जीमूतवाहन (कुशा की आकृति) और सियारिन व चील की प्रतिमा बनाकर या चित्र रखकर विधि-विधान से पूजा की जाती है। जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनना या पढ़ना अत्यंत अनिवार्य माना जाता है।

3. पारण के नियम (तीसरा दिन):

व्रती महिलाओं को नवमी तिथि को सूर्योदय के बाद स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और पूजा-अर्चना करनी चाहिए। पूजा के बाद ही व्रत का पारण करना चाहिए। पारण में नोनी का साग, कांदा (जिमीकंद) और मरुवा की रोटी खाने की परंपरा है।

जितिया व्रत के अन्य नियम:

जितिया व्रत के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

इस दिन किसी का अपमान या बुराई नहीं करनी चाहिए।

क्रोध या गुस्से से दूरी रखनी चाहिए।

इस दिन व्रत के पारण से पहले ब्राह्मणों, जरूरतमंद या बुजुर्गों को दान देना शुभ माना जाता है।

जितिया व्रत पारण का शुभ मुहूर्त:

जितिया व्रत का पारण 4 अक्टूबर को सूर्योदय के बाद किया जा सकेगा। पंचांग के अनुसार, व्रत पारण के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 07:28 बजे के बाद रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगर आप भी रखने वाली हैं जितिया व्रत, तो जान लें जरूरी नियम