2 या 3 अक्टूबर जीवित्पुत्रिका व्रत कब है? जान लें पूजन-व्रत पारण का मुहूर्त और व्रत के लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jitiya Vrat Date 2026: जितिया व्रत हिंदू धर्म के प्रमुख व्रतों में से एक माना जाता है। यह व्रत माताएं अपने संतान की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना के साथ रखती हैं। जानें जीवित्पुत्रिका व्रत कब है।

jitiya vrat date 2026
जितिया व्रत कब है 2026

Jivitputrika vrat 2026 kis din hai: जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इसे जिउतिया भी कहा जाता है। इस दिन माताएं अपने संतान के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना से व्रत करती हैं। यह व्रत मुख्य रूप से से बिहार, झारखंड और यूपी में रखा जाता है। इस बार अष्टमी तिथि दो दिन होने के कारण लोगों के बीच जितिया व्रत की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति है। जानें 2 या 3 अक्टूबर कब रखा जाएगा जितिया व्रत।

जितिया व्रत कब है:

पंचांग के अनुसार, जितिया व्रत की अष्टमी तिथि 03 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 59 मिनट पर प्रारंभ होगी और 4 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में जितिया व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा।

नहाय-खाय से होती है व्रत की शुरुआत:

पहला दिन (नहाय-खाय):

व्रत करने वाली महिलाएं सप्तमी तिथि को नदी या तालाब में स्नान करके सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। इस दिन मुख्य रूप से मड़ुआ (रागी) की रोटी, नोनी का साग और कद्दू की सब्जी खाने की परंपरा है।

दूसरा दिन (निर्जला व्रत):

इस व्रत में अन्न और जल का त्याग किया जाता है। अष्टमी तिथि को पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। शाम को जीमूतवाहन देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है और व्रत की कथा सुनी जाती है।

तीसरा दिन ( व्रत का पारण):

नवमी तिथि को सुबह सूर्योदय के बाद पूजा करके व्रत का पारण किया जाता है। व्रत खोलने के लिए महिलाएं अन्न और जल ग्रहण करती हैं।

जितिया व्रत पूजन मुहूर्त:

जीवित्पुत्रिका व्रत में भगवान जीमूतवाहन की पूजा और कथा पाठ के लिए बन रहे ये शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:38 बजे से सुबह 05:26 बजे तक।

प्रातः सन्ध्या - सुबह 05:02 बजे से सुबह 06:15 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त - सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:05 बजे से 07:18 बजे तक।

जितिया व्रत पारण मुहूर्त:

जितिया व्रत का पारण 4 अक्टूबर को किया जाएगा। व्रत पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:23 बजे के बाद प्रारंभ होगा।

जितिया व्रत के लाभ:

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव से जीमूतवाहन भगवान संतान की हर प्रकार के संकटों से रक्षा करते हैं। संतान को विद्या, बुद्धि, यश और करियर में सफलता मिलती है। निःसंतान दंपति को संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पारिवारिक कलह दूर होती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़2 या 3 अक्टूबर जितिया व्रत कब है? जान लें पूजन और व्रत पारण मुहूर्त