Janmashtami: जन्माष्टमी व्रत का फल 20 करोड़ एकादशी के बराबर, 21 पीढ़ियां तर जाती है-देवकीनंदन ठाकुर
पुराणों में कहा गया है कि जन्माष्टमी का व्रत बहुत मंगलकारी है। भद्रमास की अष्टमी तिथि को अगर रोहिणी नक्षत्र भी लग जाए तो सोने पर सुहागा है।

पुराणों में कहा गया है कि जन्माष्टमी का व्रत बहुत मंगलकारी है। भद्रमास की अष्टमी तिथि को अगर रोहिणी नक्षत्र भी लग जाए तो सोने पर सुहागा है। एकादशी व्रत भगवान श्री हरि को बहुुत पसंद है, लेकिन जन्माष्टमी के दिन उन्होंने अवतार लिया था। ऐसे में दोनों व्रत ही खास है। जन्माष्टमी की आधी रात को भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लिया था। इन दोनों का व्रत किया जाता है।
क्या कहते हैं देवकी नंदन ठाकुर
जन्माष्टमी व्रत को लेकर देवकी नंदन ठाकुर ने बोला है कि जन्माष्टमी व्रत को जो करता है, उसे 20 करोड़ एकादशी का फल मिलता है। एक व्रत का फल 20 करोड़ एकादशी के बराबर माना गया है। उसे जन्म मृत्यु का भय नहीं रहता है।
इस व्रत से क्या मिलता है फल
जो एक बार भी इस व्रत को करता है, वह विष्णुलोक को प्राप्त होता है । इस व्रत के करने वाले संसार के सभी सुखों को भोगकर अन्तम विष्णुलोक में निवास करते हैं । ऐसा कहा जाता है कि जन्माष्टमी का व्रत जो भी करता है, उसके सभी जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। इस व्रतके करने शांति और सुख मिलता है, किसी भी रोग का डर नहीं सताता है। यह भी कहा जाता है कि जो इस व्रत को रखता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है।
पुराणों में जन्माष्टमी व्रत को लेकर क्या लिखा है?
भविष्यपुराण में भी जन्माष्टमी व्रत का जिक्र है। इसमें कहा गया है कि जो इस व्रत को करता है वह पुत्र, संतान, आरोग्य, धन-धान्य, दीर्घायु पाता है । जिस जगह पर यह उत्सव किया जाता हे, वहां जन्म-मरण का फेर नहीं रहता है। जिस घर में जन्माष्टमी पर व्रत किया जाता है, वहां अकालमृत्यु नहीं होती और न गर्भपात होता है।
जन्माष्टमी किस दिन है
पंचांग के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 3 सितंबर की रात को 12 बजकर 26 मिनट से शुरू हो रही है और 4 सितंबर की रात 12 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो रही है। इस तरह उदया तिथि में 4 सितंबर को व्रत किया जाएगा। व्रत को लेकर कहा जाता है कि रात को श्रीकृष्णा का जन्म हुआ था, तो उसी समय उनके जन्म के बाद ही व्रत खोला जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

