लड्डू गोपाल को यात्रा में साथ ले जाएं या नहीं? जानें क्या बोलें प्रेमानंद महाराज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Premanand Maharaj on Laddu Gopal Seva: कहीं बाहर जा रहे हैं और लड्डू गोपाल को ऐसे अकेले घर पर छोड़ नहीं सकते हैं? अगर ये बात आपको परेशान करती है तो जानें प्रेमानंद महाराज की इस पर क्या राय है?

laddoo gopal yatra seva premanand maharaj
लड्डू गोपाल को यात्रा पर साथ ले जाएं या नहीं?

घर में जो लोग लड्डू गोपाल को रखते हैं उन्हें परिवार के ही सदस्य के रूप में मानते हैं। लड्डू गोपाल की सेवा ठीक उसी तरह से की जाती है जैसे घर के बच्चों को संभाल कर रखा जाता है। सुबह उठाने से लेकर उनके रूटीन से जुड़ी हर एक चीज को भक्त पूरी श्रद्धा और भाव के साथ करते हैं। हालांकि जब कहीं बाहर जाना होता है तो एक सवाल अक्सर मन में आता है कि उन्हें साथ लेकर जाएं या नहीं। अगर यात्रा में साथ ले जा रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना है? अगर आपके सामने भी ऐसी स्थिति आए तो जानें इस पर प्रेमानंद महाराज के क्या विचार हैं?

यात्रा पर कब ले जाएं?

अपने प्रवचन के दौरान कई बार प्रेमानंद महाराज ये बात कह चुके हैं लड्डू गोपाल को आप अपने घर के बच्चे की तरह मानते हैं तो उनकी सेवा करते वक्त हर एक छोटी-छोटी चीज का ध्यान रखना चाहिए। अगर यात्रा ऐसी जगह की जा रही है जहां पर आराम से सेवा की जा सकती है तो लड्डू गोपाल को साथ ले जाया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि उनके भोग और पानी की व्यवस्था समय-समय पर हो पाए और उनके लिए एक साफ जगह मिल जाए जहां उन्हें रख सकते हैं।

हर यात्रा में ले जाना नहीं है जरूरी

अगर आप कहीं ऐसी जगह जा रहे हैं जहां बहुत भीड़ रहने वाली है। गर्मी होगी या फिर धूल धक्कड़ ज्यादा होगा तो लड्डू गोपाल को साथ ले जाने से बचें। ऐसी जगह पर भोग लगाना या फिर उनकी सेवा करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में मन में ये जिद ना रखें कि उन्हें साथ ही ले जाना है। भक्ति के साथ-साथ आपको उनका ख्याल रखना है ये भाव मन में होना चाहिए।

लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करें

लड्डू गोपाल घर पर रहें तो करें ये काम

1. अगर यात्रा के दौरान किसी वजह से आप लड्डू गोपाल को साथ नहीं ले जा पा रहे हैं तो उन्हें अकेला ना छोड़ें। अगर संभव है तो आप घर के किसी जिम्मेदार इंसान को उनकी सेवा सौंप कर जाएं। अगर ये भी पॉसिबल नहीं हो सकता है तो किसी रिश्तेदार या फिर पड़ोसी के घर उन्हें रख सकते हैं लेकिन इस बात को सुनिश्चित कर लें कि उनकी सेवा में कोई कमी ना आए। समय पर उन्हें भोग और बाकी चीजें मिलती रहे। इसकी व्यवस्था आप पहले ही ही कर सकते हैं।

2. घर से निकलने से पहले लड्डू गोपाल के सामने हाथ जोड़कर अपनी मजबूरी बता दें कि आपको क्यों और कैसे जान पड़ रहा है। साथ ही वादा करें कि लौटने के साथ ही आप उनकी सेवा फिर से शुरू कर देंगे।

3. प्रेमानंद महाराज के अनुसार अगर आप यात्रा के दौरान लड्डू गोपाल को साथ ही ले जाना है तो इस दौरान साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर ये आपके लिए पॉसिबल ना हो पाए तो उनकी सेवा के लिए सारी व्यवस्था ठीक से घर पर करके जाएं। इस बात को मन में हमेशा रखें कि उनके प्रति आपका निस्वार्थ प्यार और श्रद्धा ही सबसे ज्यादा मायने रखती है और प्रेमानंद महाराज हमेशा यही कहते हैं कि भगवान हमेशा अपने भक्त का भाव ही देखते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़लड्डू गोपाल को यात्रा में साथ ले जाएं या नहीं? जानें क्या बोलें प्रेमानंद महाराज