जन्माष्टमी पर लाडली जगमोहन जूं सरकार का अनोखा शृंगार, ठाकुरजी पहनेंगे राजस्थानी साफा और वृंदावन की पोशाक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जन्माष्टमी पर होगा लाडली जगमोहन जूं सरकार का अनोखा शृंगार। ठाकुरजी राजस्थानी साफा और वृंदावन की पोशाक में दर्शन देंगे। जानें पूरी तैयारियां और कार्यक्रम।

Ladli Jagmohan Janmashtami shringar
लाडली जगमोहन जूं सरकार का विशेष पोशाक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही मंदिरों में ठाकुरजी के शृंगार की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध मचकुंड तीर्थ के पास लाडली जगमोहन जूं सरकार का शृंगार खास होने जा रहा है। ठाकुरजी राजस्थानी साफा पहनकर भक्तों को दर्शन देंगे। वृंदावन से आई खास पोशाक में राजस्थानी परंपरा और ब्रज की भक्ति दोनों का मिश्रण साफ दिखेगा। भक्तों में इस अनोखे शृंगार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

राजस्थानी साफा और खास पोशाक

जन्माष्टमी पर इस बार ठाकुरजी को राजस्थानी परंपरा की पगड़ी पहनाई जाएगी। ठाकुरजी के पोशाक को वृंदावन के मुस्लिम कारीगरों ने तैयार किया है। मोतियों और सितारे की बारीक कारीगरी से सजी यह पोशाक बहुत ही आकर्षक लग रही है। रंगों और पारंपरिक डिजाइन ने इसे और खूबसूरत बना दिया है। राजस्थानी संस्कृति और ब्रज की भक्ति का यह अनूठा मेल शृंगार में चार चांद लगाएगा। भक्त इस रूप में ठाकुरजी के दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जन्माष्टमी महोत्सव की रूपरेखा

जन्माष्टमी महोत्सव के तहत 1 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री लाडली जगमोहन जी का विशेष अभिषेक और सहस्रार्चन होगा। 2 और 3 सितंबर को ठाकुरजी का शृंगार किया जाएगा। 4 सितंबर को 56 भोग, फूल बंगला झांकी और भजन संध्या के बाद रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महाअभिषेक होगा। महंत कृष्णदास ने इन कार्यक्रमों की जानकारी दी है।

Janmashtami: जन्माष्टमी व्रत का फल 20 करोड़ एकादशी के बराबर, 21 पीढ़ियां तर जाती है-देवकीनंदन ठाकुर

ब्रज के बधाई गीत और कलाकार

जन्माष्टमी की रात जैसे ही कान्हा के जन्म का समय नजदीक आएगा, मंदिर परिसर ब्रज के पारंपरिक बधाई गीतों से गूंज उठेगा। वृंदावन से आने वाले गायक कान्हा के जन्मोत्सव पर बधाई गीत पेश करेंगे। हर्ष, राधे किशोरी और मोहन बृजवासी भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं अलीगढ़ की सुंदर झांकियां भी लोगों का मन मोहेंगी। इस बार लाडली जगमोहन जूं सरकार के प्रांगण में ब्रज की मिठास से भरे पारंपरिक गीतों के बीच भगवान के जन्म का उत्सव मनाया जाएगा।

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी कब है 3 या 4 सितंबर? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और पूजा विधि

मचकुंड में चरण चिन्ह पहाड़ी की सजावट

मचकुंड में इस बार पहली बार चरण चिन्ह पहाड़ी को सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को यहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण चिन्ह के दर्शन आसानी से हो सकेंगे। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने मचकुंड महाराज के यज्ञ को इसी पहाड़ी पर बैठकर देखा था, उसी समय उनके पैरों के निशान शिला पर छप गए थे। पहाड़ी पर शिला और गुफा पर पूजन कार्यक्रम भी होगा। इस बार यह नई व्यवस्था भक्तों के लिए खास आकर्षण बन गई है।

पीछे की गलती बन गई है बोझ! गीता से जानें अपराधबोध से बाहर निकलने का तरीका

भक्ति और संस्कृति का संगम

इस बार का जन्माष्टमी महोत्सव भक्ति के साथ सांस्कृतिक रंग भी लेकर आया है। राजस्थानी साफा और वृंदावन की पोशाक का मेल अलग पहचान बना रहा है। वहीं पारंपरिक गीत, झांकियां और पहली बार सजाई गई चरण चिन्ह पहाड़ी उत्सव को यादगार बनाएगी।

जन्माष्टमी पर लाडली जगमोहन जूं सरकार का यह अनोखा शृंगार भक्तों के लिए खास आकर्षण बनने वाला है। राजस्थानी साफा और वृंदावन की पोशाक में ठाकुरजी के दर्शन सभी के लिए यादगार रहेंगे। कहा जा रहा है कि इस बार जन्माष्टमी की रात सबके लिए खास होने वाली है।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur

संक्षिप्त विवरण

नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।


विस्तृत बायो परिचय और अनुभव

डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।


नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise)

अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़जन्माष्टमी पर लाडली जगमोहन जूं सरकार का अनोखा शृंगार, वृंदावन की पोशाक