Janmashtami 2026: क्या आपको सपने में दिखे हैं भगवान कृष्ण से जुड़े ये 5 संकेत? जानें मतलब
अगर आपको सपने में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सपने दिख चुके हैं तो इसका खास मतलब होता है। जानें हर एक सपने से जुड़े संकेत को।

दो दिन बाद जन्माष्टमी है। 4 सितंबर को चारों ओर भगवान श्रीकृष्ण के नाम की ही गूंज सुनाई देगी। इस खास दिन पर लोग श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। व्रत रखते हैं और दिन भर उनका ही ध्यान और जाप करते हैं। ऐसे में कई बार होता है जो चीजें दिन भर सोचो वो कहीं ना कहीं हमें सपने में जरूर दिख जाती है। इसके चांस ज्यादा होे हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी चीजों को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आपको भी भगवान कृष्ण या उनसे जुड़ी खास चीजें सपने में दिखी हैं तो ये एक अच्छा संकेत हो सकता है। जानें इन सपनों का मतलब।
1. अगर आपको सपने में भगवान श्रीकृष्ण का या फिर उनके बाल स्वरूप का हंसता खेलता चेहरा दिख जाए तो इसका मतलब है कि जिंदगी से परेशानियां खत्म होने को है। ये सपना इशारा करता है कि आपका तनाव काफी हद तक दूर होने वाला है और सब कुछ धीरे-धीरे बेहतर होने वाला है। अगर लड्डू गोपाल आपको सपने में दिखे तो समझ लें कि घर-परिवार में अब खुशियां दस्तक देने वाली हैं।
2. अगर आपने अपने सपने में माखन भरी मटकी देखी है तो समझ लें कि भगवान कृष्ण आपकी जिंदगी में सब कुछ सही करने वाले हैं। इस सपने को बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आपको सपने में भगवान माखन खाते हुए दिख जाए तो समझा जाता है कि आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने वाली है। मान्यता है कि इस सपने का संकेत है कि आपके लिए पैसों की दिक्कत अब काफी हद तक कम होने वाली है। या फिर ऐसे भी चांस बन सकते हैं कि आपको कहीं से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाए।
3. वहीं अगर आपको सपने में मोर पंख दिखा है तो समझ लें कि अब जिंदगी से नेगेटिविटी हटने वाली है। सपने में इसे देखना बहुत ही खास संकेत के रूप में माना जाता है। मान्यता के अनुसार सपने में मोर पंख दिखने का मतलब है कि जिंदगी में अब पॉजिटिविटी आने वाली है। जो लोग लंबे समय से अपने प्रोफेशनल लाइफ में अटके हुए हैं उन्होंने अगर सपने में मोरपंख देखा है तो इसका यही मतलब है कि आने वाले समय में आगे बढ़ने के पूरे चांस मिलेंगे।
4. अगर आपको सपने में बांसुरी दिखाई दी है या फिर इसकी आवाज सुनाई दी है तो इसे बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता हैय़ मान्यता है कि ये सपना रिश्तों में आने वाली मिठास का संकेत है। अगर किसी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है या फिर दूरियां बढ़ रही हैं तो इसका ये मतलब है कि आने वाले समय में सब सही होने वाला है। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। इसी के साथ मन में चल रही बेचैनी और तनाव काफी कम हो जाएगा।
5. अगर आपको सपने में कभी भी गाय दिखती है और वो सफेद होने के साथ-साथ शांत हो तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप सपने में गाय को चारा खिलाते हुए नजर आए हैं तो इसे भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस सपने का संकेत है कि घर में सुख-समृद्धि आने वाली है। साथ ही घर में आने वाली खुशहाली का भी बड़ा संकेत माना जाता है। ये सपना ये भी इशारा देता है कि आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है या फिर घर में अच्छा माहौल बनने वाला है। कुल मिलाकर इस सपने का यही मतलब है कि आप पर भगवान कृष्ण की कृपा बरसने वाली है।


