भारतीय रेलवे लेकर आया 9 दिन का टूर पैकेज, कराएगा इन 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ऐसे यात्रियों के लिए खास टूर पैकेज लेकर आयी है। IRCTC ने इस रेल टूर का नाम '04 ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा(NZBG65)' रखा है। चलिए जानते हैं कि यह यात्रा कितने दिनों तक रहेगी और इस पैकेज के लिए कितना किराया लगेगा।

अगर आप धार्मिक यात्रा, खासकर देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंग, की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ऐसे यात्रियों के लिए खास टूर पैकेज लेकर आयी है। दरअसल, आईआरसीटीसी ने यात्रा को लेकर एक ऐसा पैकेज तैयार किया है, जो भारत के 4 प्रमुख ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को एक साथ जोड़ती है। IRCTC ने इस रेल टूर का नाम '04 ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा (NZBG65)' रखा है। चलिए जानते हैं कि यह यात्रा कितने दिनों तक रहेगी और इस पैकेज के लिए कितना किराया लगेगा।
यह यात्रा भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन द्वारा कराई जा रही है, जो यात्रियों को एक ही सफर में चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका दे रही है। यह यात्रा ना केवल धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है, बल्कि यात्रियों को भारत की सांस्कृतिक विविधता और भव्यता का अनुभव भी कराती है। बता दें कि यह यात्रा 9 दिनों में पूरी होगी।
चार ज्योतिर्लिंग कौन-कौन से हैं-
1.उज्जैन (महाकालेश्वर)
2. ओंकारेश्वर
3. द्वारका (नागेश्वर)
4. वेरावल (सोमनाथ)
इसके अलावा यह ट्रेन केवड़िया (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) के भी दर्शन कराएगी।
किराया कुछ इस तरह है:
स्लीपर क्लास : ₹19,555 प्रति यात्री
स्टैंडर्ड (3AC): ₹27,815 प्रति यात्री
कम्फर्ट (2AC): ₹39,410 प्रति यात्री
कहां से शुरू होगी यात्रा
इस यात्रा की शुरुआत पंजाब के अमृतसर से शुरू होगी। यात्रा 9 दिनों तक रहेगी। अमृतसर से शुरू हुए इस यात्रा का पहला पड़ाव उज्जैन रहेगा। यहां भक्त प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का अनुभव कर सकते हैं। इसके बाद अगला पड़ाव ओंकारेश्वर में होगा, जो अपने अनोखे “ॐ” आकार के द्वीप और नर्मदा तट पर बसे शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
इसके बाद यह यात्रा केवड़िया पहुंचेगी, जहां आप दुनिया के सबसे बड़ी मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देख सकते हैं। जब से यह स्टैच्यू बना है, तब से हर साल हजारों टूरिस्ट यहां आते हैं। यह गुजरात में सबसे लोकप्रिय "सेल्फी" डेस्टिनेशन में से एक है। यह सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति होने के लिए मशहूर है। यात्री यहां वैली ऑफ फ्लावर्स और सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क भी घूम सकते हैं।
अंतिम पड़ाव
इसके बाद यह यात्रा पवित्र शहर द्वारका पहुंचेगी। यहां यात्रियों को बेहद प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने का मौका मिलेगा। यहां आप नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। साथ ही यहां की आरती में शामिल होने का भी मौका मिलेगा। वहीं, यात्रा का अंतिम पड़ाव सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में होगा।सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से ही यात्रा पूरी होगी और अमृतसर के लिए वापसी हो जाएगी।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


