Hindi Newsधर्म न्यूज़indresh upadhyay ties the knot with shipra in jaipur know all the wedding details
Indresh Upadhyay Wedding: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा की शादी, वैदिक मंत्रों के बीच लेंगे 7 फेरे

Indresh Upadhyay Wedding: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा की शादी, वैदिक मंत्रों के बीच लेंगे 7 फेरे

संक्षेप:

Indresh Upadhyay and Shipra Wedding: आज वृंदावन के जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की रस्में जयपुर के आमेर होटल में पूरी होंगी। इनकी शादी में परिवार के साथ-साथ करीबी दोस्त और जानी-मानी हस्तियां शामिल हुए हैं।

Dec 05, 2025 01:29 pm ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Indresh Upadhyay Wedding: जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय आज जयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी कथाओं और प्रवचन से लोगों का मन मोह लेने वाले इंद्रेश उपाध्यान जिंदगी के नए अध्याय में प्रवेश करने वाले हैं। वो वैदिक मंत्रों के बीच रीति रिवाज के साथ हरियाणा की शिप्रा संग सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी बड़े धूमधाम के साथ जयपुर के ताज आमेर होटल में पूरी हो रही है। शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। दोनों की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। बता दें कि बीते दिनों ही इंद्रेश पूरे गाजे-बाजे के साथ वृंदावन से अपनी बारात लेकर जयपुर पहुंचे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हरिद्वार-वृंदावन के पंडित हुए शामिल

ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में हरिद्वार और वृंदावन के अनुभवी पंडितों के एक विशेष समूह को बुलाया गया है। ये लोग ही शादी की रस्मों को बड़ी ही खूबसूरती से पूरा करवा रहे हैं। वहीं शादी समारोह के बीच इंद्रेश उपाध्याय लड्डू गोपाल का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 100 पंडितों ने वैदिक मंत्रों के बीच इंद्रेश और शिप्रा की शादी की रस्मों को पूरा करवा रहे हैं। वहीं मंडप की खूबसूरती देखते ही बन रही है। इंद्रेश और शिप्रा की शादी के मंडप की सजावट इतनी मनमोहक और खूबसूरत है कि उसकी भव्यता और पवित्रता ने हर किसी का ध्यान खींचा। कई लोग सोशल मीडिया पर इनके शादी के वेन्यू को मिनी वृंदावन तक कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें:कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की बारात जयपुर के लिए हुई रवाना, कल है शादी

पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए घराती-बाराती

बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा की शादी की कुछ पारंपरिक रस्में वृंदावन में ही पूरी हो चुकी थी। वहीं जयपुर में दोनों आज सात फेरे लेने वाले हैं। शादी की रस्मों में कथावाचनक इंद्रेश खूबसूरत शेरवानी में दिख रहे हैं तो वहीं शिप्रा बेहद ही खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं इनका परिवार पारंपरिक वेशभूषा में शादी में चार चांद लगाता हुआ नजर आ रहा है। इंद्रेश और शिप्रा की शादी से जुड़ी एक-एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। बीते दिनों ही दोनें की शादी का इन्विटेशन कार्ड का वीडियो भी खूब वायरल हुआ। बता दें कि इनकी शादी के लिए विशेष निमंत्रण पत्र बॉक्स बनवाया गया था, जिसमें शादी के कार्ड के अलावा इलायची, मिश्री, कोन धूप, प्रसाद और तुलसी माला भी रखी हुई थी।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!